Raipur

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फिर फूटा लेटर बम! इस दिग्गज नेत्री ने दिया इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी कलह खुलकर सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव निवेदिता चटर्जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश कांग्रेस की सचिव निवेदिता चटर्जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र सौंपा है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फिर फूटा लेटर बम

इस्तीफे में निवेदिता चटर्जी ने संगठन में लंबे समय से उपेक्षा और जिम्मेदारी न मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि पिछले 11 वर्षों से वे पार्टी के लिए लगातार कार्य कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोई ठोस जिम्मेदारी या अवसर नहीं दिया गया। निवेदिता चटर्जी ने अपने इस्तीफे में लिखा कि वह वर्ष 2014 से लगातार PCC सचिव के पद पर बनी रहीं, जबकि उनके सामने कई नेता ब्लॉक अध्यक्ष, विधायक और सांसद बने और बाद में प्रदेश अध्यक्ष जैसे बड़े पदों तक पहुंचे। उन्होंने लिखा कि मेरे सामने दीपक बैज ब्लॉक अध्यक्ष बने, विधायक बने, सांसद बने और अंततः प्रदेश अध्यक्ष भी बने, लेकिन मैं 2014 से आज तक सचिव ही रह गई।

PCC सचिव निवेदिता चटर्जी ने दिया इस्तीफा

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी के कठिन समय में वह हमेशा संगठन के साथ खड़ी रहीं, लेकिन जब उन्हें समर्थन और सम्मान की जरूरत थी, तब पार्टी ने उनका साथ नहीं दिया। निवेदिता ने पत्र में लिखा कि मैं पार्टी के साथ हर संघर्ष में रही लेकिन कठिन समय में पार्टी ने मेरा साथ नहीं दिया। इस्तीफे में उन्होंने संगठन के भीतर अनदेखी, अवसरों की कमी और लगातार उपेक्षा को अपने फैसले का मुख्य कारण बताया है। इस घटनाक्रम को कांग्रेस के भीतर बढ़ती असंतुष्टि के रूप में देखा जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शहर मे प्राइवेट पूल पार्टी का आयोजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर, अब पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर इंटरनेट मीडिया पर प्राइवेट पूल पार्टी का…

CG News : सरकारी चावल डकारने वालों की शामत, 2 दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, अब प्रशासन वसूलेगा एक – एक दाने की कीमत

रायपुर : रायपुर जिले में दो उचित मूल्य के दुकानों में अनियमितता पाये जाने पर…

PM Modi : विधानसभा भवन का उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी ‘मेरी जिंदगी को गढ़ने में छत्तीसगढ़ का अहम योगदान’

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन का उद्घाटन…

CG Vidhansabha : सदन में अधूरे सड़क और लंबित मुआवजे की गूंज, कांग्रेस विधायक के सवालों से घिरे लोक निर्माण मंत्री

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ग्रामीण क्षेत्रों में अधूरे सड़क निर्माण और…

1 of 92