Raipur

CG Police Transfer Breaking : साल के आखिरी दिन पुलिस विभाग में बड़ा तबादला जिले में हटाए गए 3 थानों के प्रभारी

रायपुर : साल के अंतिम दिन जिला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी रायपुर ने देर रात तबादलों के आदेश जारी करते हुए मैदानी इलाकों में तैनात 119 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।

तीन थानों के प्रभारी का तबादला

जारी आदेश के अनुसार, तबादलों की सूची में 4 टीआई, 18 एसआई और 37 एएसआई सहित बड़ी संख्या में अधिकारी शामिल हैं। इस फेरबदल के तहत जिले के तीन थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं। तबादला आदेश में सतीश सिंह गहरवार को कोतवाली थाने का टीआई बनाया गया है। वहीं एस.एन. सिंह को कबीर नगर थाने का टीआई नियुक्त किया गया है।

भावेश गौतम को ट्रैफिक टीआई की जिम्मेदारी

इसके अलावा सुनील दास को गंज थाना टीआई का नया प्रभार सौंपा गया है, जबकि भावेश गौतम को ट्रैफिक टीआई की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस बदलाव को कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अफसर-कर्मचारियों के बीच अनुशासन कायम करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Breaking : DSP कल्पना वर्मा निलंबित, होटल कारोबारी से महंगे गिफ्ट लेना और खुफिया जानकारियां देना पड़ा महंगा

रायपुर : रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

1 of 48