Raipur

CG Crime : किराये की थार, गाड़ी से चार बार कुचला, बेवफा पत्नी ने उजाड़ा अपना ही घर – संसार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना अंतर्गत तिल्दाडीह गांव के पास मिली युवक की लाश की गुत्थी को पुलिस और क्राइम ब्रांच ने सुलझा लिया है। यह मामला एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या का निकला, जिसकी मास्टरमाइंड मृतक किशोर सारथी की पत्नी रोशनी ही थी। अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया और इसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने इस पूरे मामले में पत्नी समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तर कर उन्हें जेल भेज दिया है।

अवैध संबंध की भनक लगते ही की थी पिटाई

मिली जानकारी के अनुसार, रोशनी का खरोरा निवासी लीलेश उर्फ भूरू के साथ अवैध संबंध था। जब मृतक किशोर को इसकी भनक लगी और उसने रोशनी की पिटाई की, तो पत्नी ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। रोशनी ने अपने जेवर गिरवी रखकर प्रेमी लीलेश को पैसे दिए, जिससे उसने एक थार गाड़ी किराए पर ली। इसके बाद लीलेश ने धरसींवा के दो साथियों के साथ मिलकर किशोर की बाइक को टक्कर मारी और उसे तीन से चार बार थार से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए आरोपियों ने बाइक समेत लाश को तिल्दाडीह गांव के पास फेंक दिया था।

रविवार को होगा औपचारिक खुलासा

खरोरा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी रोशनी, प्रेमी लीलेश और उसके दो सहयोगियों सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रविवार को इस पूरे मामले का औपचारिक खुलासा करेगी।

What's your reaction?

Related Posts

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

नप गए छत्तीसगढ़ के इस जिले के CMHO.. साय सरकार ने किया सीधे सस्पेंड, महिलाओं के साथ गलत हरकत का था आरोप.. देखें आदेश

रायपुर : प्रदेश सरकार ने फिर से बड़ा एक्शन लिया है। महिलाओं से अभद्रता, गाली-गलौच…

1 of 137