नई दिल्ली

अब दुल्हन नहीं कर सकेगी मेकअप-मेहंदी! न अंगूठी, न संगीत… सरकार ने शादी को लेकर लागू किए सख्त नियम

नई दिल्ली :- अफगानिस्तान में तालिबान ने विवाह समारोहों से जुड़े नए और कड़े फरमान जारी किए हैं। तालिबान प्रशासन ने शादियों में दुल्हन के मेकअप, मेहंदी, परफ्यूम और आइब्रो संवारने जैसी पारंपरिक तैयारियों पर रोक लगा दी है। इन नए नियमों के बाद दुनिया भर में अफगान महिलाओं के अधिकारों को लेकर चिंता बढ़ गई है।विवाह

इन चीज़ो पर लगी रोक

मिली जानकरी के अनुसार, अब दुल्हन को शादी में मेकअप कराने, परफ्यूम लगाने, मेहंदी रचाने और आइब्रो संवारने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, शादी और सगाई के दौरान दूल्हा-दुल्हन द्वारा एक-दूसरे को अंगूठी पहनाना और मेहमानों के सामने दोनों का एक साथ बैठना भी प्रतिबंधित बताया जा रहा है।

नाचने गाने पर भी लगी रोक

इतना ही नहीं, विवाह समारोहों में संगीत बजाने, गाने गाने और डांस करने पर भी पूरी तरह रोक लगाने का दावा किया गया है। तालिबान द्वारा महिलाओं की शिक्षा, रोज़गार और ब्यूटी पार्लरों पर पहले ही पाबंदी लगाई जा चुकी है। ऐसे में शादी जैसी निजी सांस्कृतिक परंपराओं पर इस तरह की सख्ती से पारंपरिक शादियों का स्वरूप पूरी तरह बदलने की आशंका जताई जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

Manrega : केंद्र सरकार ने बदला मनरेगा का नाम, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर, श्रमिकों को होगा अधिक फायदा

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में ग्रामीण रोजगार से…

Breaking : अब हफ्ते में मिलेगी 3 छुट्टियां, नए लेबर कानून ने बदल दिए नियम, लेकिन …. इतने घंटे करना होगा काम

नई दिल्‍ली : लेबर कोड के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, इसमें सैलरी, पीएफ,…

1 of 34