नई दिल्ली

पहले ही दिन बड़ी राहत, एक ही बार में 202 रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, आज से लागू हो गया नया दाम

नई दिल्ली:- अगस्त का महीना शुरू हो गया है और महीने के पहले ही दिन देश के लाखों उपभोक्ताओं के लिए राहतभरी खबर है। आज सिलेंडर की कीमतों में बड़ा बदलाव करते हुए 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में 202 रुपये कटौती की गई है। जिससे उपभोक्ताओं को पहले से मिल रहे रेट से 202 रुपये कम में मिलेगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अगस्त को केवल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, आज कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 209 रुपये और दिल्ली में 202 रुपये की कटौती की गई है। इस बदलाव के बाद, आज से कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,872.50 रुपये होगी। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

महंगाई से मिल सकती है राहत

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में इस कटौती से रेस्टोरेंट, होटल, सड़क किनारे खाने-पीने की दुकानें और कैटरिंग सेवाएं सस्ती होने की उम्मीद है। बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पिछले महीने 19-kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में भी 183.50 रुपये की कटौती की थी।

What's your reaction?

Related Posts

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

Manrega : केंद्र सरकार ने बदला मनरेगा का नाम, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर, श्रमिकों को होगा अधिक फायदा

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में ग्रामीण रोजगार से…

Breaking : अब हफ्ते में मिलेगी 3 छुट्टियां, नए लेबर कानून ने बदल दिए नियम, लेकिन …. इतने घंटे करना होगा काम

नई दिल्‍ली : लेबर कोड के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, इसमें सैलरी, पीएफ,…

1 of 34