Raipur

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नई तारीख की घोषणा ये अभ्यर्थी कर सकेंगे दोबारा ऑनलाइन आवेदन, पढ़ें ये जरूरी खबर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर नया अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत शिक्षक भर्ती परीक्षा (LST26) के लिए दिव्यांग अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन का दोबारा मौका दिया है। इसके साथ ही परीक्षा की तारीख भी घोषित की गई है।

मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, दिव्यांग अभ्यर्थी 15 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन में किसी तरह की गलती होने पर अभ्यर्थियों को 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक सुधार का मौका मिलेगा।

16 जिला मुख्यालयों में होगी परीक्षा

जारी सूचना के मुताबिक, भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में बनाए जाएंगे। सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यह फैसला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 9 अक्टूबर 2026 के आदेश के पालन में लिया गया है। इसके तहत निर्धारित दिव्यांगता श्रेणियों वाले अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर दिया जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी के 25 वर्षों के सुशासन पर छत्तीसगढ़ में अभिनंदन प्रस्ताव पारित, लिए गए बड़े फैसलें

रायपुर : साय कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हो गई है, बैठक में कई…

1 of 155