LIFE
छत्तीसगढ

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री ! अब शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर, जाने कहां और कब होगी शुरुआत

रायपुर : भीषण गर्मी से झुलस रहे छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य की सरहद पर पहुंच चुका है और अगले 24 से 48 घंटों के भीतर इसके प्रवेश की पूरी संभावना है। राज्य में सबसे पहले मानसून बस्तर अंचल में दस्तक देगा और इसके बाद धीरे-धीरे रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा समेत समूचे छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी।

15 जून तक पूरे प्रदेश में सक्रिय हो सकता है मानसून

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि इस वर्ष मानसून की चाल थोड़ी सुस्त जरूर रही, लेकिन अब इसकी गति तेज हो रही है। उम्मीद की जा रही है कि 15 जून तक मानसून पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लेगा और एकसमान बारिश का दौर शुरू होगा। इससे किसानों, आम लोगों और गर्मी से बेहाल जनजीवन को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

जून में रही भीषण गर्मी

खास बात यह है कि मई माह में छत्तीसगढ़ में औसतन 430-450 मिमी बारिश की अपेक्षा इस बार 5,050 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से करीब 11 गुना ज्यादा है। इसके बावजूद जून की शुरुआत में प्रदेश में तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के पार चला गया और गर्म हवाओं के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ। अब मानसून की एंट्री से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने की उम्मीद है।

बस्तर से लेकर सरगुजा तक बरसेंगे बादल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बस्तर संभाग में सबसे पहले बारिश की शुरुआत होगी, जहां बादल तेजी से छा रहे हैं। इसके बाद सरगुजा, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जैसे मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश का सिलसिला तेज होगा। किसानों को खेती के लिए यह बेहद अनुकूल समय है, वहीं प्रशासन ने नागरिकों को बिजली, जलभराव और आंधी-तूफान से सतर्क रहने की भी अपील की है।

What's your reaction?

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘छत्तीसगढ़ कभी नक्सलवाद से प्रभावित था, आज विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहा’ ….

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर…

CG Weather News Update Today : प्री-मानसून की झमाझम बारिश का अलर्ट, 21 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

प्री-मानसून की झमाझम बारिश का अलर्ट, 21 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की…

छत्तीसगढ़ में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जाने कब बढ़ी डेट …. तक मिलेगा मौका

रायपुर : छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में दाखिले का इंतजार कर…

1 of 20