• Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
moresandesh.com
  • विश्व समाचार
  • समाचार
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • छत्तीसगढ
  • तकनीक एवं विज्ञान
  • वीडियो
moresandesh.com
  • Home
  • Raipur
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
Raipur

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश

More Sandesh
August 22, 2026
0
5
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
WhatsAppTelegramFacebook
Twitter X

रायपुर : महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री तथा बलरामपुर जिले की प्रभारी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने समीक्षा बैठक में कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और विकास कार्यों का प्रभाव मैदानी स्तर पर दिखाई देना चाहिए। अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी के लिए मैदानी क्षेत्रों में जाएं तथा कार्यों में गुणवत्ता और गति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। सभी विभाग अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करते हुए निर्धारित समय-सीमा में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें।

बैठक में मंत्री राजवाड़े ने न्यायालय में लंबित प्रकरणों, अविवादित एवं विवादित खाता विभाजन, सीमांकन तथा एग्रीस्टेक पंजीयन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने किसानों का एग्रीस्टेक एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि कोई पात्र किसान शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। खाद-बीज के भंडारण एवं वितरण की समीक्षा करते हुए उन्होंने किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने तथा वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

मुनगा बनेगा पोषण का आधार

मंत्री ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुपोषण वृक्ष मुनगा के रोपण की जानकारी लेते हुए हर घर मुनगा वृक्ष लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुनगा पौष्टिकता का अच्छा स्रोत है, इसलिए इसे पोषण अभियान से जोड़कर अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाया जाए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को जैविक खेती एवं सब्जी उत्पादन से जोड़ने पर भी उन्होंने विशेष जोर दिया, ताकि महिलाओं की आय बढ़ने के साथ परिवार के पोषण स्तर में भी सुधार हो।

स्कूल भवनों की गुणवत्ता और बच्चों की सुरक्षा पर जोर

स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री राजवाड़े ने निर्माणाधीन स्कूल भवनों में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने तथा मरम्मत योग्य भवनों की समय पर मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने न्योता भोज के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने तथा आश्रम-छात्रावासों में भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया। स्कूलों में सामुदायिक शौचालयों में पर्याप्त पानी, साफ-सफाई एवं समुचित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, महतारी वंदन योजना में ई-केवाइसी, निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की समीक्षा की। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, खराब हैंडपंपों का तत्काल सुधार तथा जलस्रोतों के संरक्षण एवं जलसंचय कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा।

स्वास्थ्य एवं पशुपालन योजनाओं की भी समीक्षा

स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए मंत्री ने जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग की समीक्षा में उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान, पशु टीकाकरण, गौधाम योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिक से अधिक पशुपालकों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया।

राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई एवं पीएम जनमन सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का चिन्हांकन एवं सीमांकन कर नियमानुसार कार्रवाई करने को भी कहा।

बैठक में कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने वर्षा एवं बोवाई की स्थिति, एग्रीस्टेक पंजीयन, वीबी-जी रामजी, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास, पीएम जनमन आवास एवं सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति से मंत्री को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने अपराध, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, सड़क दुर्घटनाओं एवं हेलमेट जागरूकता अभियान की जानकारी दी।

वनमण्डलाधिकारी आलोक वाजपेयी ने विभागीय कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान मंत्री राजवाड़े ने हाथी प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, नियमित मुनादी कराने तथा ग्रामीणों को समय पर सचेत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जनहानि रोकने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं।

बैठक में सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, विधायक प्रतिनिधि बलवंत सिंह सहित जिले के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:Aganwadi KendrAgriStack registrationAgriStack Registration SchemeAnganwadi buildings under constructionAnimal Husbandry DepartmentAnimal VaccinationArtificial InseminationChief Minister Kanya Vivah YojanaCollector Chandan Sanjay TripathidemarcationDisputes and disputed account divisionDivisional Forest Officer Alok VajpayeeDrumstick PlantationGaudham SchemeHindi khabarHindi NewsJal Jeevan Mission SchemeLatest khabarLatest NewsMahtari Vandan Yojana e-KYCMLA Representative Balwant SinghMLA Shakuntala Singh PorteMLA Uddheshwari PaikraMorSandeshNational HighwayNational Rural Livelihood Mission (NRLM)Organic farming and vegetable production for womenPlanting of the 'Drumstick' (Moringa) Tree for NutritionPM-JANMAN Awas YojanaPMGSY and PM Janman Road ConstructionPradhan Mantri Awas YojanaPradhan Mantri Matru Vandana YojanaPublic Works DepartmentRaipurRajya SarkarSarkarSelf-Help GroupsSughghar Chhattisgarh AbhiyanSuperintendent of Police Vaibhav BankerToday KhabarToday NewsVB-G Ramji SchemeWomen and Child Development Minister Laxmi RajwadeZila Panchayat President Hiramuni Nikunj
WhatsAppTelegramFacebook
Twitter X
Previous Article

​“भाई का स्नेह, बहनों का अधिकार - विष्णु भैया का मिला साथ, आत्मनिर्भर बना परिवार”

Next Article

CG Crime : ट्रैक्टर चालक ने सफाईकर्मियों पर टंगिया से किया वार, गंभीर घायल…

More Sandesh

More Sandesh

What's your reaction?

  • 0
    Angry
    Angry
  • 0
    Cool
    Cool
  • 0
    Crying
    Crying
  • 0
    Dislike
    Dislike
  • 0
    Laugh
    Laugh
  • 0
    Loved
    Loved
  • 0
    Surprised
    Surprised

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब
Raipur
190

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

More Sandeshby More Sandesh
October 1, 2026

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में आत्मविश्वास की नई उड़ान, रायपुर में रैंप पर दिखेगा सुकमा की पुनर्वासित महिलाओं का हुनर
Raipur
3,027

मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना

More Sandeshby More Sandesh
August 7, 2026

मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के 'मुस्कुराता बस्तर' पहल की…

CG: 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर राज्यभर में चलेगा विशेष अभियान, अभिभावकों से बच्चों को दवा अवश्य खिलाने की अपील
Raipur
2,996

CG: 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर राज्यभर में चलेगा विशेष अभियान, अभिभावकों से बच्चों को दवा अवश्य खिलाने की अपील

More Sandeshby More Sandesh
August 8, 2026

रायपुर:- बच्चों की सेहत, पढ़ाई और बेहतर भविष्य के रास्ते में सबसे बड़ी लेकिन…

Korba : जिला पंचायत में तीन पदों पर भर्ती, कंप्यूटर प्रोग्रामर और कार्यक्रम अधिकारी के लिए विज्ञापन हुआ जारी
Raipur
123

छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

More Sandeshby More Sandesh
October 4, 2026

रायपुर : रोजगार की तलाश कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल
Raipur
103

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

More Sandeshby More Sandesh
September 30, 2026

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश
Raipur
102

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

More Sandeshby More Sandesh
October 1, 2026

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

CG News : पावर प्लांट में शराब बेचने को लेकर विवाद, मजदूरों के दो पक्ष भिड़े; पुलिस पर भी पथराव
Raipur
100

CG News : पावर प्लांट में शराब बेचने को लेकर विवाद, मजदूरों के दो पक्ष भिड़े; पुलिस पर भी पथराव

More Sandeshby More Sandesh
October 5, 2026

रायपुर : रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र के रायखेड़ा स्थित एक निजी पावर प्लांट में…

CG Police Transfer : एसपी ने बदला दो दर्जन से ज्यादा अफसर – कर्मियों का थाना, जारी हुआ लिस्ट, देखें आप भी
Raipur
91

CG Police Transfer : एसपी ने बदला दो दर्जन से ज्यादा अफसर – कर्मियों का थाना, जारी हुआ लिस्ट, देखें आप भी

More Sandeshby More Sandesh
October 7, 2026

रायपुर : रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने अफसर-कर्मचारियों के बीच समन्वय स्थापित…

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत
Raipur
83

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

More Sandeshby More Sandesh
October 2, 2026

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा घोषित 51 लाख रुपए की सम्मान राशि का चेक संजू देवी को सौंपा
Raipur
81

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा घोषित 51 लाख रुपए की सम्मान राशि का चेक संजू देवी को सौंपा

More Sandeshby More Sandesh
October 2, 2026

रायपुर : उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कहा कि खेल और…

PreviousNext1 of 147
Ads

Ads

Headlines

राष्ट्रीय

अब यहां नहीं बिकेगी एक बूंद भी शराब प्रशासन ने पीने पर लगाया बैन, पकड़े गए तो जाना पड़ सकता है जेल

More Sandeshby More Sandesh
September 29, 2026
152
राष्ट्रीय

AC ब्लास्ट के बाद सरकारी अस्पताल में लगी भीषण आग …. इतने नवजात बच्चों की मौत, 20 से ज्यादा शिशुओं को किया गया शिफ्ट

More Sandeshby More Sandesh
September 22, 2026
126
राष्ट्रीय

‘स्कूली बच्चों को मध्याह्न भोजन में मिलेगी चिकन बिरयानी’ शिक्षा मंत्री ने पेश किया प्रस्ताव, जानिए कब से मेन्यू में होगा शामिल

More Sandeshby More Sandesh
July 30, 2026
131
राष्ट्रीय

RailOne App यात्रियों के बीच तेजी से हो रहा लोकप्रिय, एक ही ऐप में रेलवे की सभी सुविधाएं, अनारक्षित टिकट पर मिल रही 3% तक की छूट

More Sandeshby More Sandesh
July 24, 2026
35
राष्ट्रीय

EPFO : नौकरी खत्म, लेकिन PF की कमाई जारी! क्या रिटायरमेंट के बाद भी बढ़ता रहता है PF? जानिए क्या कहता है नियम?

More Sandeshby More Sandesh
July 20, 2026
105
राष्ट्रीय

Breaking : ‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो उतर जाओ’ कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया बस से, ऑटो रिक्शा वाले ने भी लगाया चूना

More Sandeshby More Sandesh
July 13, 2026
135
राष्ट्रीय

स्कूली छात्राओं को रविवार के अलावा मिलेगी महीने में तीन अतिरिक्त छुट्टी, यहां की सरकार बना रही खास योजना, राज्यपाल ने दी जानकारी

More Sandeshby More Sandesh
May 30, 2026
100
राष्ट्रीय

Breaking : ईद के दिन की थी सनातन धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज …. जाने क्या कहा था आप भी देखें वायरल वीडियो

More Sandeshby More Sandesh
May 27, 2026
101
राष्ट्रीय

रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी सौगात : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च किया RailOne मोबाइल ऐप, अब टिकट बुकिंग और ट्रेन से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही जगह

More Sandeshby More Sandesh
July 3, 2025
420
राष्ट्रीय

अहमदाबाद विमान हादसा : एयर इंडिया का प्लेन मेडिकल कॉलेज के मेस से टकराया था, अब तक 204 की मौत, 41 घायल, हॉस्टल की मेस में लंच कर रहे स्टूडेंट भी चपेट में

More Sandeshby More Sandesh
June 12, 2025
270
अब यहां नहीं बिकेगी एक बूंद भी शराब प्रशासन ने पीने पर लगाया बैन, पकड़े गए तो जाना पड़ सकता है जेल
AC ब्लास्ट के बाद सरकारी अस्पताल में लगी भीषण आग …. इतने नवजात बच्चों की मौत, 20 से ज्यादा शिशुओं को किया गया शिफ्ट
‘स्कूली बच्चों को मध्याह्न भोजन में मिलेगी चिकन बिरयानी’ शिक्षा मंत्री ने पेश किया प्रस्ताव, जानिए कब से मेन्यू में होगा शामिल
RailOne App यात्रियों के बीच तेजी से हो रहा लोकप्रिय, एक ही ऐप में रेलवे की सभी सुविधाएं, अनारक्षित टिकट पर मिल रही 3% तक की छूट
EPFO : नौकरी खत्म, लेकिन PF की कमाई जारी! क्या रिटायरमेंट के बाद भी बढ़ता रहता है PF? जानिए क्या कहता है नियम?
Breaking : ‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो उतर जाओ’ कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया बस से, ऑटो रिक्शा वाले ने भी लगाया चूना
स्कूली छात्राओं को रविवार के अलावा मिलेगी महीने में तीन अतिरिक्त छुट्टी, यहां की सरकार बना रही खास योजना, राज्यपाल ने दी जानकारी
Breaking : ईद के दिन की थी सनातन धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज …. जाने क्या कहा था आप भी देखें वायरल वीडियो
रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी सौगात : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च किया RailOne मोबाइल ऐप, अब टिकट बुकिंग और ट्रेन से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही जगह
अहमदाबाद विमान हादसा : एयर इंडिया का प्लेन मेडिकल कॉलेज के मेस से टकराया था, अब तक 204 की मौत, 41 घायल, हॉस्टल की मेस में लंच कर रहे स्टूडेंट भी चपेट में
MoreSandesh Logo
MoreSandesh is a News and Blogging Platform providing interesting and valuable information.
Editor: Namrata Pandey
Marketing: Amrendra Dwivedi
Address: Mahasamund, Barekel, Chhattisgarh - 493551
Email: namratapandey039@gmail.com
Mobile: +91 7000347968
Copyright © 2026 moresandesh.com - .
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
moresandesh.com
  • विश्व समाचार
  • समाचार
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • छत्तीसगढ
  • तकनीक एवं विज्ञान
  • वीडियो
Copyright © 2026 moresandesh.com - .

Login

Welcome, Login to your account.

Forget password?

Register

Welcome, Create your new account

You have an account? Go to Sign In

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

Sign In
× Popup Image