Uttar Pradesh

Suicide Case : मौत से पहले घर पर मैसेज, “सुसाइड कर रहा हूँ ताऊ, बाइक खड़ी है, दूसरी चाबी लेते आना”.. प्रेमी जोड़े ने इस तरह उठाया खौफनाक कदम.

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक युवक और युवती के रामगंगा नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ने हाथ पकड़कर पुल से नदी में कूद गए। घटना के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम दोनों की तलाश में जुटी है। फ़िलहाल अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।

कूदने से पहले चाचा को भेजा आखिरी संदेश

जानकारी के अनुसार, युवक दोपहर करीब 2:30 बजे बुलेट बाइक से रामगंगा पुल पहुंचा था। उसके साथ एक युवती भी थी। दोनों ने कुछ देर बातचीत की और फिर एक साथ नदी में छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने चाचा को मोबाइल पर संदेश भेजा, जिसमें लिखा था, “चाचा, मैं मरने जा रहा हूं। मेरी बाइक रामगंगा पुल पर खड़ी है, दूसरी चाबी लेकर आ जाना।” परिजन जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों नदी में कूद चुके थे। पुल पर युवक की बुलेट बाइक खड़ी मिली, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

घर से जरूरी काम बताकर निकला था युवक

परिजनों के मुताबिक, युवक ने सुबह घर से 100 रुपये लिए थे। इसके बाद दोपहर में उसने आत्महत्या की बात लिखकर संदेश भेजा। वहीं, जिस कपड़े की दुकान पर वह काम करता था, वहां से भी उसने दोपहर 12 बजे यह कहकर छुट्टी ली थी कि घर में जरूरी काम है, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।

प्रेम प्रसंग की चर्चा, पुलिस कर रही जांच

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक का अपने पड़ोस की एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था। लड़की भी अपने घर से लापता बताई जा रही है। आशंका है कि दोनों ने परिवार के विरोध से परेशान होकर यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस और दोनों परिवारों ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। गोताखोर मोहम्मद वसीम ने बताया कि नदी में पानी का स्तर काफी ज्यादा है और तेज बहाव के कारण तलाश में मुश्किल आ रही है। पुलिस, पीआरवी और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार दोनों की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को सुनाई सजा-ए-मौत, पति की हत्या के बाद नीले ड्रम में छिपाया था शव

मेरठ : मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में आज मुस्कान और साहिल की सजा पर…

सुहागरात पर पति ने मांगी ऐसी ‘चीज’, सुनते ही अवसाद में चली गई दुल्हन …. जानिए क्या था वो घिनौना राज?

आगरा : हरीपर्वत क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के तीन अन्य…

पहले अश्लील फिल्में देखता था पति फिर सेक्स के लिए बनाता था दबाव थाने पहुंचकर महिला ने बताई पूरी आपबीती

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला ने अपने इंजीनियर पति और ससुराल के…

1 of 30