अपराध

अपनी लिव – इन पार्टनर से दोस्ती करवा दो…’ सीनियर की डिमांड से भड़का युवक, ले जाकर कर दिया कांड

गुरुग्राम : निजी कंपनी में काम करने वाले एक युवक की रहस्यमयी गुमशुदगी अब खौफनाक मर्डर मिस्ट्री में बदल चुकी है। पुलिस ने लिव-इन में रह रहे एक कपल को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने ही सीनियर को मथुरा ले जाकर मौत के घाट उतार दिया।मामले के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। गुरुग्राम के खेह गांव में किराए पर रहने वाला मृतक एक निजी कंपनी में काम करता था। जांच में सामने आया कि वह अपने जूनियर सहकर्मी से उसकी लिव-इन पार्टनर से दोस्ती करवाने की बात बार-बार कर रहा था। इसी बात से नाराज़ कपल ने मिलकर सीनियर की हत्या का प्लान बनाया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक अपनी पार्टनर के साथ मानेसर सेक्टर-1 में रहता था। मृतक के लगातार दबाव और दोस्ती की ज़िद से परेशान होकर आरोपी ने सीनियर को सबक सिखाने की ठानी। 4 अक्टूबर को दोनों आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर KMP एक्सप्रेसवे से होते हुए मथुरा के कोसी कलां इलाके के सुनसान स्थान पर ले गए। पहले उस पर हेलमेट से हमला किया गया, फिर गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को वहीं छोड़कर भाग निकले।

बाद में मृतक के फोन बंद आने और घर न पहुंचने पर परिवार ने 7 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को दोनों पर शक हुआ। आरोपी युवक को पचगांव और युवती को मानेसर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने वारदात में उपयोग किया गया चाकू, हेलमेट, चोरी की बाइक, मृतक का बैग और आईडी कार्ड भी बरामद किया है। गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है। फिलहाल कपल से सख्त पूछताछ जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

Gangraped : बुआ ने कराया अपनी नाबालिग भतीजी का रेप! प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, चार आरोपी गिरफ्तार

रीवा : चोरहटा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में…

CG Crime : युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत; जमीन विवाद में हत्या की आशंका

अंबिकापुर/सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में एक युवक का दिनदहाड़े…

CG : 100 रुपये के लिए विवाद पत्नी के सामने हत्यारे ने युवक को पीटने के बाद कैंची से मारकर कर दी हत्या …. मचा हड़कंप

रायपुर : राजधानी रायपुर में दीपावली की रोशनी के बीच हत्या की वारदात से हड़कंप मच…

1 of 15