Raipur

छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, IPS अफसरों का किया तबादला, प्रशांत अग्रवाल अब को मिली …. ये जिम्मेदारी

रायपुर : राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। इसके तहत प्रशांत कुमार अग्रवाल और जी.सी. जायसवाल को स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (S4C) में पदस्थ किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक प्रशांत कुमार अग्रवाल को S4C में IG तथा जी.सी. जायसवाल को S4C में DIG की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दोनों अधिकारियों को साइबर अपराधों की रोकथाम, साइबर क्राइम से जुड़े मामलों में बेहतर समन्वय और राज्य में साइबर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार की ओर से दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच S4C में वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति को महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

1 of 146