Raipur

CG Liquor Shop Viral Video: गोवा पीने वाले हो जाए सावधान… शराब में निकला कीड़ा, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शराब दुकानों से जुड़ी बड़ी लापरवाही लगातार सामने आ रही है। लालपुर की शराब दूकान में मिलावटी शराब का जखीरा मिलने के बाद अब एक और शराब दूकान का वीडियो सामने आया है। शराब के क्वाटर के अंदर कीड़ा दिखने के बाद युवक ने वीडियो बनाया। युवक ने जब दूकानदार को शराब बदलने के लिए कहा तो उनसे युवकों से बदतमीजी भी की। युवकों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

छेरीखेरी सरकारी शराब दूकान का वीडियो हुआ वायरल

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रायपुर के छेरी खेरी सरकारी शराब दूकान का है। यहां युवक ने गोवा ब्रांड की शराब खरीदी, लेकिन शराब के अंदर कीड़ा था। शराब में कीड़ा दिखने के बाद युवको ने कर्मचारी से शराब बदलने की मांग की, लेकिन इस बात पर शराब दूकान का कर्मचारी आग बबूला हो गया और ग्राहकों से बदतमीजी करने लगा। वायरल हो रहे वीडियो में शराब दूकान का कर्मचारी ग्राहकों से कहता नजर आ रहा है कि, ये शराब दूसरी जगह से लाइ गई है, इसलिए इसे नहीं बदलूंगा।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में इन जिलों में होगी तेज बारिश! IMD ने जारी किया आने वाले 5 दिनों का पूर्वानुमान, आप भी देखें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अकवान का असर दिखाई देने लगा है। प्रदेश की…

महादेव ऐप केस में सौरभ ने खोले कई राज, बताया कैसे सफेद करते थे काली कमाई, प्रोटेक्शन मनी का पूरा खेल आया सामने

रायपुर : रायपुर से महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है।…

साय सरकार ने जारी किया आदेश, छत्तीसगढ़ में भी मिलेगा केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता, एरियर पर भी बड़ा फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ के अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य…

1 of 184