Korba

Korba Breaking : हाथी के हमले से तीसरी मौत, 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की ली जान, वन विभाग की टीम मौके पर …

कोरबा : कोरबा जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात हाथी के हमले में एक और ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान महेंदा सिंह मंझवार (45 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना ग्राम गौर बोरा, ग्राम पंचायत अजगर बहार, वन परिक्षेत्र बालको की है।

जानकारी के अनुसार, महेंदा सिंह रात में अपने घर के अंदर सो रहा था। इसी दौरान जंगल से भटककर आया एक हाथी अचानक घर में घुस गया और जमकर उत्पात मचाने लगा। हाथी ने सो रहे महेंदा सिंह को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को अवगत कराया। सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

तीन दिनों में तीसरी मौत

गौरतलब है कि इससे पहले कटघोरा वनमंडल में बीते दो दिनों के भीतर हाथी के हमले में दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्पष्ट है कि जिले में मानव–हाथी संघर्ष गंभीर रूप ले चुका है।लगातार मौतों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वहीं वन विभाग के सामने हाथियों की आवाजाही रोकने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। इधर, हाथियों की मौजूदगी की खबर पर वन विभाग की टीम सतर्क हो गयी है। वन अधिकारियों की टीम मौके पर कैंप किये हुए हैं। विभाग के मुताबिक वन अमला सतर्क है। जानमाल का नुकसान ना हो, इसकी हर मुमकीन कोशिश की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

1 of 30