कोरबा : उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बंधवाभांठा में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के लहुट डबरी तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश तैरती हुई दिखाई दी। घटना की जानकारी मिलते ही देखते ही देखते तालाब किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के अनुसार सुबह तालाब के पास गए कुछ लोगों ने पानी में एक व्यक्ति को मृत अवस्था में देखा। तुरंत ही इसकी सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। लोग मौके पर पहुंचकर स्थिति समझने की कोशिश करते दिखे। घटना की सूचना उरगा पुलिस को दे दी गई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची हैं। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जिससे मामले में रहस्य और भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक को उन्होंने पहले कभी गांव में नहीं देखा था। ऐसे में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह कौन था और इस तालाब तक कैसे पहुंचा। अब पुलिस की जांच के बाद ही मौत का कारण और पूरी कहानी सामने आ सकेगी। फिलहाल गांव में दहशत और सवालों का माहौल बना हुआ है।
Korba Breaking : पूर्व गृहमंत्री के गृह ग्राम में रहस्यमयी मौत! तालाब से मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश जांच मे जुटी पुलिस
Related Posts
Korba : बस यात्रियों के लिए खुशखबरी अब 20 रूटों पर दौड़ेंगी ई-बसें, सतरेगा पर्यटन केंद्र भी जुड़ेगा
कोरबा : प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत कोरबा में 40 ई-बसों के संचालन की…
Korba : बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगा कर सास ने की आत्महत्या, दीवार पर लिखा – पूर्णिमा और मायके वाले मेरी मौत के जिम्मेदार
कोरबा : कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मणबंध में 40 वर्षीय महिला लक्ष्मी मानिकपुरी…
Korba : बालको मार्ग पर दो बाइक के बीच भीषण टक्कर, चार गंभीर घायल; तेज रफ्तार बनी वजह
कोरबा : कोरबा-बालको मुख्य मार्ग चेक पोस्ट के समीप दो बाइक के बीच आमने-सामने की…
Korba : सुसाइड नोट और वीडियो से खुला प्रताड़ना का मामला, बहू समेत तीन गिरफ्तार
कोरबा : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 27 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या करने…
Korba : घर में फंदे पर लटका मिला व्यापारी का शव भजिया – बड़ा बेचकर चलाता था परिवार, आत्महत्या की वजह साफ नहीं
कोरबा : कोरबा जिले के मोतीसागर पारा क्षेत्र में शनिवार सुबह व्यापारी की घर में…
Korba : शादी से पहले प्रेमिका ने तोड़ा रिश्ता, सदमे में डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में कर ली आत्महत्या
कोरबा : शादी की तैयारियों के बीच रिश्ता टूटने से एक डॉक्टर की मौत का मामला सामने…
Korba : जन्म के बाद नवजात बच्ची को लावारिस छोड़ा बालको अपार्टमेंट के पास रोने की आवाज सुनकर लोगों ने बचाया
कोरबा : बालको थाना क्षेत्र के भद्रापारा में गुरुवार को एक नवजात बच्ची लावारिस…
Korba : फसल पर हाथियों का कहर, 15 दिन में 200 किसानों को नुकसान
कोरबा : कोरबा वन मंडल में धरमजयगढ़ क्षेत्र से आया एक दंतैल हाथी कुदमुरा रेंज के…
Korba : बारिश से कई वार्डों में जलभराव नाले का गंदा पानी घरों में घुसा मध्य-उत्तर छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट
कोरबा : कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। शनिवार सुबह रायपुर में…
Korba : मौसी की डांट से नाराज युवक ने लाठी-डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
कोरबा : बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना में डांट-फटकार से नाराज एक…











































