Raipur

CG Breaking News : छापेमारी के बाद दो फैक्ट्रियों से 109 बच्चों को बचाया गया …. जानिए क्या है पूरा मामला

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर में मंगलवार को मशरूम और बिस्किट फैक्ट्रियों में कार्रवाई के दौरान कुल 109 बच्चों को मुक्त कराया गया। जानकारी के अनुसार, मशरूम फैक्ट्री से 70 और बिस्किट फैक्ट्री से 39 बच्चों को छुड़ाया गया। बच्चों की उम्र और दस्तावेजों की जांच अभी जारी है। इस कार्रवाई में श्रम विभाग और खरोरा पुलिस शामिल रही। जानकारी के अनुसार, रायपुर के सड्डू और खरोरा स्थित इन दो फैक्ट्रियों में सोमवार दोपहर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने छापेमारी की थी। छापेमारी में पाया गया कि 68 लड़कियां और 41 लड़के काम कर रहे थे। ज्यादातर मजदूर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 73