Korba

Korba Breaking : कोरबा SP ने 2 निरीक्षक 4 उप निरीक्षक समेत 14 पुलिस कर्मियों का किया तबादला, देखे पूरी लिस्ट

कोरबा : कोरबा में पुलिसिंग में कसावट लाने एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने 14 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में दो निरीक्षक, चार उप निरीक्षक और तीन सहायक उप निरीक्षक समेत दो हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल शामिल हैं। एसपी द्वारा जारी तबादला आदेश में दर्री, करतला, पाली, पसान और लेमरू की जिम्मेदारी बदली गयी है। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जारी तबादला आदेश में दर्री थाना प्रभारी की जिम्मेदारी आशीष सिंह को दी गई है। वहीं नागेश तिवारी को पाली थाना प्रभारी बनाया गया है।

उप निरीक्षक जितेंद्र यादव को करतला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पसान थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्रवण विश्वकर्मा को लाइन अटेच किया गया है, जबकि पसान के नए थाना प्रभारी के रूप में जटगा चौकी में पदस्थ एएसआई चंद्रपाल खाण्डे की नियुक्ति की गई है। इसी तरह सिविल लाइन थाना में पदस्थ उप निरीक्षक सुमन पोया को लेमरू थाना प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक पुरुषोत्तम उईके को पाली से सिविल लाइन थाना भेजा गया है।

देखिये पूरी लिस्ट

What's your reaction?

Related Posts

Korba : शराबी बेटे को बचाने थाने पहुंची मां ने किया हंगामा प्रशिक्षु थाना प्रभारी से की मारपीट, गिरफ्तार

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शराब के नशे में बाइक चलाने और महिला से अभद्र…

Korba : दुपहिया वाहनों की भिड़ंत के बाद युवक – युवती की दर्दनाक मौत, अंडरब्रिज बंद होने से टीपर मार्ग पर बढ़ा था दबाव

कोरबा : रेलवे अंडरब्रिज बंद हुआ तो लोगों ने आवाजाही के लिए वैकल्पिक रास्ता चुना,…

1 of 36