Korba

Korba Breaking : राजस्व निरीक्षक के बाद अब पटवारी पर गिरी निलंबन की गाज, कलेक्टर ने महिला पटवारी को किया सस्पेंड

कोरबा : कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने 24 घंटे के भीतर एक राजस्व निरीक्षक और महिला पटवारी को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि शासकीय कार्यो के दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही के मामले में एक दिन पहले ही कलेक्टर ने चैतमा के राजस्व निरीक्षक को निलंबित किया था। इस आदेश के बाद अब आज बरपाली की महिला पटवारी को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है।

गौरतलब है कि कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को कार्यो में कसावट लाने के सख्त निर्देश दिये है। बावजूद इसके जनदर्शन में आने वाली शिकायतों में राजस्व से संबंधित प्रकरण सामने आ रहे है। जिसे लेकर कलेक्टर अजीत वसंत ने गंभीर लापरवाही के मामले बर्दाश्त नही करने की चेतावनी दी थी। बावजूद इसके राजस्व विभाग के कुछ अधिकारी कर्मचारियों की मनमानी जारी थी।

इसी कड़ी में पिछले दिनों चैतमा में पदस्थ राजस्व निरीक्षक विमल कुमार भगत के विरूद्व शायकीय कार्यो में लापरवाही की गंभीर शिकायत मिली थी। कारण बताओं नोटिस में संतोषजनक जवाब नही मिलने पर कलेक्टर ने सोमवार को राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया था। इसी तरह दूसरा मामला बरपाली तहसील का है। यहां बरपाली में पदस्थ पटवारी आभा सोनी के विरूद्ध शासकीय कार्य में लापरवाही की शिकायते मिली थी।

महिला पटवारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। संतोषजनक जवाब नही मिलने और गंभीर लापरवाही को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने आज महिला पटवारी आभा सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 24 घंटे के भीतर एक राजस्व निरीक्षक और एक महिला पटवारी के निलंबन की जानकरी के बाद हड़कंप मचा हुआ है। वहीं कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यो में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जायेगी।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : S. S. प्लाजा काम्लेक्स में भीषण आग, ज्वेलरी शाॅप सहित कई दुकाने आग की चपेट में, दमकल की टीम आग पर काबू पाने जुटी

कोरबा : कोरबा में एसएस प्लाजा काम्पलेक्टस की दुकानों में आज सुबह भीषण आग लग गयी।…

Korba : विधायक मद की सड़क में ही कर दिया लाखों का घोटाला, सड़क बनाये बगैर ही 90 फीसदी पेमेंट का कर दिया भुगतान

कोरबा : कोरबा जिले में विधायक मद से बनने वाले सड़क में लाखों रूपये के घोटाले का…

CG : कोरबा SP ने 4 थानेदार सहित 2 सब इस्पेक्टर और 3 ASI का किया तबादला, पुलिसिंग में कसावट लाने जारी किया आदेश

कोरबा : कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिसिंग में कसावट लाने 4 थानेदारों समेत…

Korba : पुलिस पर नाबालिग के अपहरणकर्ता को छोड़ने का आरोप, परिजनों ने कहा 10 हजार रूपये और बकरा लेकर आरोपी को छोड़ा

कोरबा : कोरबा पुलिस पर नाबालिग के अपहरणकर्ता को रिश्वत लेकर छोड़ने का गंभीर आरोप…

1 of 13