Korba

Korba : निरीक्षक समेत 6 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण, सत्यम साहू बने बांकीमोंगरा थाना प्रभारी

कोरबा : जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से कोरबा जिला पुलिस बल में पदस्थ पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत एक निरीक्षक, एक उप निरीक्षक, एक प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षकों सहित कुल छह पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक सत्यम साहू को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी बांकीमोंगरा पदस्थ किया गया है। वहीं बांकीमोंगरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह को रक्षित केंद्र कोरबा भेजा गया है। इसी तरह प्रधान आरक्षक क्रमांक 957 मनहरण सिंह मरावी को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना कटघोरा स्थानांतरित किया गया है। आरक्षक क्रमांक 19 भूपेन्द्र कुमार पटेल का भी रक्षित केंद्र कोरबा से थाना कटघोरा तबादला किया गया है।

इसके अलावा आरक्षक क्रमांक 562 अजय कुमार महिलांगे को चौकी रजगामार से थाना कटघोरा तथा आरक्षक क्रमांक 664 नरेश कुमार यादव को थाना दर्री से थाना कटघोरा पदस्थ किया गया है। पुलिस विभाग द्वारा किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक व्यवस्था और पुलिसिंग को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेशानुसार नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : घर में फंदे पर लटका मिला व्यापारी का शव भजिया – बड़ा बेचकर चलाता था परिवार, आत्महत्या की वजह साफ नहीं

कोरबा : कोरबा जिले के मोतीसागर पारा क्षेत्र में शनिवार सुबह व्यापारी की घर में…

Korba : शादी से पहले प्रेमिका ने तोड़ा रिश्ता, सदमे में डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में कर ली आत्महत्या

कोरबा : शादी की तैयारियों के बीच रिश्ता टूटने से एक डॉक्टर की मौत का मामला सामने…

1 of 31