Bilashpur

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर खाकी हुई शर्मसार; वर्दी में वनपाल का नशे का खेल, चिलम फूंकते VIDEO वायरल

बिलासपुर : बिलासपुर न्यायधानी के रतनपुर क्षेत्र से खाकी को शर्मिंदा कर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ सरकारी सिस्टम की धौंस और नशे का खुल्लम-खुल्ला खेल देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने वन विभाग में हड़कंप मचा दिया है। इस वीडियो में रतनपुर क्षेत्र में पदस्थ वनपाल (फॉरेस्टर) चंदन सिंह पूरी वर्दी में नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी सक्रियता ड्यूटी पर नहीं, बल्कि नशे की महफिल में दिखाई दे रही है। वायरल क्लिप में वनपाल बड़े ही बेखौफ अंदाज में चिलम में गांजा भरकर कश लगाते नजर आ रहे हैं।

हैरानी की बात यह है कि वे अकेले नहीं हैं, बल्कि उनके साथ चौकीदार और कुछ अन्य ग्रामीण भी इस नशे की टोली में शामिल हैं। जिस वर्दी पर जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी वर्दी की गरिमा को दरकिनार कर वनपाल का यह ‘नशेड़ी’ अवतार अब जनचर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय स्तर पर लोग अब विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर वर्दी पहनकर सरेआम नशा करने वाले ऐसे गैर-जिम्मेदार कर्मचारी पर प्रशासन क्या रुख अपनाता है।

देखे पूरा वीडियो

What's your reaction?

Related Posts

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 30