नई दिल्ली

IAS – IPS Transfer : आ गई IPS अफसरों के तबादले की भी लिस्ट बदले गए कई जिलों के SSP और SP 21 IAS का भी ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने एजीएमयूटी यानी अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का बड़ा फेरबदल किया है। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को तबादलों की सूची जारी की। सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

जम्मू-कश्मीर में बड़ा बदलाव

आईएएस अधिकारियों में शाहिद इकबाल चौधरी (2009 बैच) का तबादला जम्मू-कश्मीर से अरुणाचल प्रदेश किया गया है। वहीं सौगत बिस्वास (2006 बैच) को अरुणाचल प्रदेश से जम्मू-कश्मीर भेजा गया है। ममता यादव (2021 बैच) को दिल्ली से और ईशिता राठी (2022 बैच) को पुडुचेरी से जम्मू-कश्मीर में नियुक्त किया गया है। वहीं स्वाति शीमर (2023 बैच) का तबादला जम्मू-कश्मीर से दिल्ली किया गया है।

पुलवामा एसएसपी तनुश्री भेजी गई दिल्ली

आईपीएस अधिकारियों में तनुश्री (2017 बैच) को जम्मू-कश्मीर से दिल्ली भेजा गया है। राजेश कुमार शर्मा (2014 बैच) का तबादला जम्मू-कश्मीर से चंडीगढ़, दीपिका (2018 बैच) का पुडुचेरी और गौरव सिकरवार (2019 बैच) का गोवा किया गया है। इसके अलावा कई आईपीएस अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर में नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें विष्णु कुमार (2019 बैच), अर्शी आदिल (2019 बैच), टिकम सिंह वर्मा (2020 बैच), के.एम. प्रियंका (2021 बैच), राजीव कुमार अंबस्ता, दीपक यादव, आनंद कुमार मिश्रा और सतीश कुमार शामिल हैं।

IPS अफसरों का भी तबादला

आईएएस अधिकारियों के अन्य तबादलों में विवेक पांडे (2003 बैच), गरिमा गुप्ता (2004 बैच), पवन कुमार सैन (2005 बैच) और अमजद टाक (2005 बैच) को दिल्ली भेजा गया है। वहीं संजय गोयल (2004 बैच) का तबादला गोवा से अरुणाचल प्रदेश किया गया है। कई अन्य अधिकारियों को लद्दाख, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और दादरा एवं नगर हवेली-दमन एवं दीव में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Independence Day 2026 : ‘देश अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है’, लाल किले की प्राचीर से बोले PM मोदी, देखें लाइव

नई दिल्ली : देश आज आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक…

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

1 of 33