Uttar Pradesh

‘पूरा नहीं चाहिए, ऊपर से ही काम हो जाएगा’ कॉलेज के 70 वर्षीय मैनेजर की ‘डर्टी डिमांड’ सुनकर रह जाएंगे दंग, जॉइनिंग के बदले मांग ली …

मुजफ्फरनगर : नौकरी के बदले यौन संबंध की मांग जैसे मामले भारत में कोई नई बात नहीं हैं। समय-समय पर इस तरह की शिकायतें सामने आती रही हैं और ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है। इसी तरह का एक मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सामने आया है। हालांकि यह मामला इसलिए अलग है क्योंकि आरोपी की उम्र करीब 70 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या थी महिला की शिकायत

आवेदिका ने मीडिया को बताया कि वह शिक्षक की नौकरी के लिए एक कॉलेज गई थी। आरोप है कि वहां कॉलेज के मैनेजर अरविंद गर्ग ने नौकरी दिलाने के बदले उसके सामने आपत्तिजनक मांग रखी। मैनेजर की इस कथित मांग के बाद महिला वापस घर लौट आई और उसने पूरी बात अपने पति को बताई। इसके बाद पति ने उसे दोबारा मैनेजर से मिलने और पूरी बातचीत मोबाइल में रिकॉर्ड करने की सलाह दी।

महिला जब दूसरी बार मैनेजर अरविंद गर्ग से मिलने पहुंची तो आरोप है कि उसने फिर से नौकरी के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। महिला के अनुसार, आरोपी ने कहा कि सिर्फ “ऊपर वाले हिस्से से ही काम हो जाएगा।” महिला ने उसकी मांग ठुकरा दी और रिकॉर्डिंग के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज मैनेजर अरविंद गर्ग को गिरफ्तार कर लिया।

उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुनील कुमार ने बताया कि नयी मंडी थाने में मामला दर्ज किए जाने के बाद आरोपी अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

Crime News : भाभी के अधमरी होने तक देवर करता रहा ऐसा काम … अब अस्पताल में लड़ रही है जिंदगी और मौत की जंग

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई…

बड़ा हादसा : दर्दनाक हादसे में 6 की मौत, बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढहा, छह मजदूरों की मौत

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब…

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

लेडी DSP पर विभाग का एक्शन छात्रा के हत्या आरोपियों से कर ली थी सांठगांठ? परिवार ने लगाए थे सनसनीखेज आरोप

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में दलित युवती ललिता गौतम हत्याकांड में पुलिस ने…

Crime News : शक ने बनाया कातिल नींद की गोली देकर विवाहिता प्रेमिका की हत्या, ठेली पर शव ले जाते CCTV में कैद

मुजफ्फरनगर : खतौली इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड…

तेरहवीं के बाद घर लौटा शख्स! जिंदा देख लिपटकर रोने लगी मां, जानिए परिजनों ने किसका किया था अंतिम संस्कार

गाजियाबादः यूपी के गाजियाबाद में एक व्यक्ति को उसके परिवार ने एक अज्ञात शव की…

1 of 25