Job - Nokari

छत्तीसगढ़ युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका! फार्मासिस्ट ग्रेड-2 सहित 44 पदों पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन की तिथि…

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 25 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में व्यापमं ने विस्तृत अधिसूचना जारी की है। परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2025 को किया जाएगा।

योग्यता और आयु सीमा:

फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के लिए उम्मीदवार के पास फार्मेसी में डिप्लोमा और छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।

उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है।


अन्य पदों पर भी भर्ती:

व्यापमं ने इसके अतिरिक्त कई अन्य तकनीकी और सहायक पदों पर भी वैकेंसी निकाली है।

इसमें डार्करूम असिस्टेंट, आग्जीलरी, इंकमैन/इंकर, जूनियर बाईंडर, हमाल, सफाई कर्मचारी, चौकीदार, भृत्य और हेल्पर जैसे पद शामिल हैं। इन पदों की कुल संख्या 19 है। आवेदन प्रक्रिया 27 जून से प्रारंभ हो चुकी है और 25 जुलाई तक जारी रहेगी।

योग्यता:

  • जूनियर बाईंडर के लिए: न्यूनतम 8वीं पास और बाईंडिंग में 3 वर्षों का अनुभव अनिवार्य।
  • अन्य पदों के लिए न्यूनतम 5वीं पास योग्यता रखी गई है।

आवेदन प्रक्रिया:

इन दोनों भर्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन फार्म व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करें।

आवेदन की अंतिम तिथि: 25 जुलाई 2025

परीक्षा तिथि (फार्मासिस्ट ग्रेड-2): 31 अगस्त 2025

What's your reaction?

Related Posts

CG Job News : उच्च शिक्षा विभाग में 880 पदों पर होगी सीधी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज

रायपुर : उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन हैं। उच्च…

राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला शिक्षा विभाग और पुलिस में 50-50 हजार पदों पर होगी भर्ती जानें पूरा डिटेल्स

लखनऊ : यूपी की योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को अगले साल यानि 2026 में बड़ी सौगात…

CG Sarkari Naukri : सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पद पर निकली भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते है आवेदन, जानिए अंतिम तिथि

जगदलपुर : कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जगदलपुर के द्वारा बस्तर…

Sarkari Nokari : नौकरी का शानदार मौका, असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका हो सकता है।…

1 of 5