मध्य प्रदेश

रंगमंच पर पिलाई पेशाब, गुटखा खाकर मुंह पर थूका …. दबंगों ने आदिवासी युवक से की अमानवीय हरकत

छिंदवाड़ा : मध्यप्रदेश में एक बार फिर आदिवासी युवक से अमानवीयता का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि, दबगों ने उसे रंगमंच पर ले जाकर पेशाब पिलाई और गुटखा खाकर उसके मुंह पर थूका।

उसे इतना पीटा कि चमड़ी में निशाना दिखाई दे रहे हैं। यह पूरा मामला अमरवाड़ा के हर्रई थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि तुइयापानी गांव के एक युवक के साथ ढाबा संचालक का पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि दबंग उनसे बदला लेने के लिए पड़ोसी जिले से गुंडे ले आया और पीड़ित राजकुमार बट्टी से बेरहमी से मारपीट की। इस घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

भीड़ ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने का घेराव कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही तहसीलदार, एडिशन एसपी सहित तीन थानों के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष देवरमण भलावी ने इस मामले की निंदा करते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने गांव में की फायरिंग, ग्रामीणों से की मारपीट, बागेश्वर धाम सरकार ने भाई से …

छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बागेश्वर धाम…

भाजपा कार्यालय में पार्षद के साथ मारपीट, जाने किस वजह से हुआ विवाद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

श्योपुर : मध्यप्रदेश के श्योपुर में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के अंदर आयोजित…

BJP Leader Arrested : दिग्गज भाजपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो साल पुराने मामले में हुई कार्रवाई

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां भाजपा…

1 of 36