मध्य प्रदेश

गांधी मेमोरियल अस्पताल में गैंगरेप कांड! वार्ड बॉय और साथियों ने नशीली दवा देकर किया दुष्कर्म, फोटो वायरल कर करते रहे ब्लैकमेल

गांधी मेमोरियल अस्पताल में गैंगरेप कांड! वार्ड बॉय और साथियों ने नशीली दवा देकर किया दुष्कर्म, फोटो वायरल कर करते रहे ब्लैकमेल

रीवा : रीवा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। गांधी मेमोरियल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है। घटना अमहिया थाना क्षेत्र की है और पीड़िता व उसके परिजन की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मामला उस समय प्रकाश में आया जब घटना के दो दिन बाद पीड़िता और उसके भाई का बयान सामने आया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 8 और 9 जून की दरम्यानी रात को वार्ड बॉय ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे नशीली दवा खिलाई और फिर बेहोशी की हालत में सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने अश्लील फोटो भी खींची और बाद में फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर बार-बार दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि अस्पताल प्रबंधन को पूरे मामले की जानकारी थी लेकिन उन्होंने घटना को दबाने की कोशिश की और कोई कार्रवाई नहीं की। अस्पताल की ओर से न तो पुलिस को सूचना दी गई और न ही पीड़िता को उचित सुरक्षा या सहयोग दिया गया। घटना के सामने आने के बाद अमहिया थाना में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संबंधित आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

थाना प्रभारियों पर बड़ा एक्शन! प्रदेश के 78 टीआई का प्रमोशन वापस, इस वजह से नहीं मिली पदोन्नति

भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस में 78 निरीक्षकों (TI) को दिया गया प्रमोशन वापस ले लिया…

‘गरीबों का पैसा खा रहे नेता और अधिकारी’… बीजेपी विधायक के बयान से मचा घमासान, देखे वायरल हो रहा वीडियो

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह से भाजपा विधायक पूर्व मंत्री जयंत मलैया अपनी ही भाजपा…

किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

उज्जैन : सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही…

पुलिस विभाग ने रद्द किया 150 से अधिक SI-TI का प्रमोशन, त्योहार से पहले लगा जोर का झटका, PHQ से जारी हुआ आदेश

ग्वालियर : कृ​ष्ण जन्माष्टमी से पहले पुलिस विभाग ने पुलिसकर्मियों को बड़ा झटका…

बारिश के मौसम में फैली खतरनाक बीमारी! इस जिले में अब तक 10 लोगों की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में इन दिनों मलेरिया का कहर जारी है।…

1 of 39