Raipur

CG Crime : पहले बुलाया होटल.. फिर झांसा देकर किया सेक्स! छत्तीसगढ़ में नायब तहसीलदार की काली करतूत, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू

रायपुरः राजधानी रायपुर में एक नायब तहसीलदार के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। गंज थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अधिकारी दिवाकर भास्कर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए दोनों की पहचान हुई थी, जिसके बाद बातचीत बढ़ी और अधिकारी ने शादी का भरोसा देकर युवती के साथ संबंध बनाए।

पीड़िता के मुताबिक दिवाकर भास्कर ने उसे रायपुर के एक होटल में बुलाया और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। हालांकि बाद में जब उसने शादी को लेकर बात की तो आरोपी लगातार टालमटोल करने लगा। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ धोखे से संबंध बनाए गए, जिसके बाद उसने गंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

जांच में सामने आया है कि आरोपी दिवाकर भास्कर वर्तमान में सूरजपुर जिले के लटौरी क्षेत्र में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ है। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उसने 6 जून से मेडिकल लीव ले रखी है और तब से कार्यालय में भी उपस्थित नहीं हुआ है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।

What's your reaction?

Related Posts

CG Vidhansabha : सदन में अधूरे सड़क और लंबित मुआवजे की गूंज, कांग्रेस विधायक के सवालों से घिरे लोक निर्माण मंत्री

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ग्रामीण क्षेत्रों में अधूरे सड़क निर्माण और…

CG: भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

रायपुर :- भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला…

1 of 94