Raipur

CG: आज रात होने वाला था बड़ा कांड, इस ज्वेलरी शॉप में थी डकैती की साजिश, चलने वाली थी गोली, समय रहते 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर :- राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली और बिहार के तीन युवकों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।गुढ़ियारी थाना पुलिस ने दिल्ली के देवांश शर्मा (19), सुशांत कुमार पासवान (19) और बिहार के मयंक सिंह (19) को गिरफ्तार किया है। मयंक मुख्य आरोपित है। तीनों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, तीन मोबाइल फोन और 2500 रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

पूछताछ में आरोपितों ने राजफाश किया कि वे कल्याण ज्वेलर्स में रात के समय डकैती डालने की तैयारी कर रहे थे। मामले में शामिल दो अन्य आरोपित अभी फरार हैं। इसमें एक मास्टर माइंड है।तीनों पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की योजना बनाकर रायपुर पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने वारदात से पहले ही उन्हें धर दबोचा।

गुढ़ियारी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 के पीछे नए रोड के पास संदिग्ध हालत में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन युवकों को पकड़ लिया।पुलिस का कहना है कि समय रहते की गई कार्रवाई से शहर में होने वाली एक बड़ी डकैती की वारदात को टाल दिया गया। मामले की विवेचना जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शहर मे प्राइवेट पूल पार्टी का आयोजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर, अब पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर इंटरनेट मीडिया पर प्राइवेट पूल पार्टी का…

CG News : सरकारी चावल डकारने वालों की शामत, 2 दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, अब प्रशासन वसूलेगा एक – एक दाने की कीमत

रायपुर : रायपुर जिले में दो उचित मूल्य के दुकानों में अनियमितता पाये जाने पर…

PM Modi : विधानसभा भवन का उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी ‘मेरी जिंदगी को गढ़ने में छत्तीसगढ़ का अहम योगदान’

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन का उद्घाटन…

CG Vidhansabha : सदन में अधूरे सड़क और लंबित मुआवजे की गूंज, कांग्रेस विधायक के सवालों से घिरे लोक निर्माण मंत्री

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ग्रामीण क्षेत्रों में अधूरे सड़क निर्माण और…

1 of 93