ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक डीजीपी कॉन्फ्रेंस : देशभर के 500 शीर्ष अधिकारी होंगे शामिल, गृहमंत्री उदघाटन तो, प्रधानमंत्री समापन में होंगे शामिल

रायपुर : राजधानी रायपुर और नवा रायपुर आने वाले दिनों में देश की सबसे महत्वपूर्ण बैठकों में से एक का केंद्र बनने जा रहा है। 28 से 30 नवंबर तक डीजीपी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर के लगभग 500 शीर्ष पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में आतंरिक सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर मंथन होगा।

पीएम नरेंद्र मोदी कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में करेंगे पदाधिकारियों को संबोधित

सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।उनके इस दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन

डीजीपी कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। अमित शाह आतंरिक सुरक्षा की रणनीतियों, राज्यों के बीच समन्वय और उभरते खतरों पर विस्तृत दिशा-निर्देश देंगे। उनकी मौजूदगी इस सम्मेलन को और अधिक महत्व प्रदान करती है। पीएम मोदी करेंगे समापन सत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद 30 नवंबर को होने वाले समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर से आए डीजीपी और अन्य वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से सीधे संवाद करेंगे।

किन मुद्दों पर होगी चर्चा ?

सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषय इस कॉन्फ्रेंस के एजेंडा में शामिल हैं: आतंकवाद की बदलती रणनीतियाँ,आतंकी गतिविधियों की नई प्रवृत्तियों, सीमापार नेटवर्क और इंटर-स्टेट कोऑर्डिनेशन पर फोकस। नक्सलवाद पर नियंत्रण, छत्तीसगढ़ की भूमिका नक्सल प्रभावित प्रमुख राज्यों में होने के कारण यह मुद्दा बेहद अहम रहेगा।

  • नई तकनीकों और ग्राउंड स्ट्रेटेजी पर मंथन होगा।
  • ड्रग्स नेटवर्क और अवैध तस्करी।
  • देशभर में फैल रहे ड्रग्स नेटवर्क और तस्करी को रोकने की रणनीतियाँ तैयार की जाएंगी।
  • साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध।
  • फ़िशिंग, डेटा चोरी, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े साइबर खतरे प्रमुख विषय होंगे।

नवा रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए नवा रायपुर, एयरपोर्ट, महत्वपूर्ण मार्गों और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा एजेंसियों ने कड़े इंतजाम किए हैं। सभी एजेंसियाँ संयुक्त रूप से सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर रही हैं। यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार इतने बड़े स्तर पर देशभर के डीजीपी और शीर्ष सुरक्षा अधिकारी नवा रायपुर में एक मंच पर जुटेंगे। देश की आंतरिक सुरक्षा की रणनीति तय करने में यह कॉन्फ्रेंस बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : ज्वाइनिंग के पहले अब डिटेल इन्वेस्टिगेशन, राज्य सरकार ने चेतावनी के साथ जारी किया पत्र

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब किसी भी विभाग में नियुक्ति आदेश जारी करने से पहले…

CG Vidhansabha : छत्तीसगढ़ में पहली बार रविवार को लगेगा विधानसभा सत्र, शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक…

1 of 13