Uttar Pradesh

Crime News : कलयुगी मां ने 4 साल के मासूम बच्चों की बेरहमी से की हत्या, वारदात के बाद फरार महिला की तलाश में जुटी पुलिस

अंबेडकर नगर : उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां के मीरानपुर मोहल्ले में एक महिला द्वारा कथित रूप से ईंट से हमला कर चार नाबालिग बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस घटना पर हत्या का अपराध दर्ज कर फरार महिला की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक नाबालिग बच्चों की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को घर का दरवाजा बंद मिला और बच्चों की मां भी मौके से गायब पाई गई। जिससे शक की सुई उसी की ओर घूम रही है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है और हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महरुआ निवासी नियाज की पत्नी अपने चार बच्चों के साथ मीरानपुर में रह रही थी। बताया जा रहा है कि नियाज पिछले कई वर्षों से सऊदी अरब में नौकरी कर रहा है। यह भी सामने आया है कि उसने वहां दूसरी शादी कर ली है। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव के चलते महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया हो।

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फरार महिला की तलाश तेज कर दी गई है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस जघन्य घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।

What's your reaction?

Related Posts

School Holiday : छात्रों के लिए गुड न्यूज़, राज्य सरकार ने अचनाक बढ़ाई गर्मी की छुट्टियां, जानें कब खुलेंगे स्कूल

लखनऊ : भीषण गर्मी के असर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों की सुरक्षा,…

Gangrape Case : जंगल में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, इतने लोगों ने मिटाई हवस …. इस हाल में मिली पीड़िता

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल में  जानवरों का चारा लेने…

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

1 of 23