मध्य प्रदेश

भाजपा कार्यालय में पार्षद के साथ मारपीट, जाने किस वजह से हुआ विवाद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

श्योपुर : मध्यप्रदेश के श्योपुर में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के अंदर आयोजित एक बैठक उस समय हंगामे में बदल गई जब वार्ड क्रमांक 14 के भाजपा पार्षद जुगलकिशोर मेहरा के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। पार्षद ने शक्तिदल के नेता श्याम मीणा और उनके साथियों पर गाली.गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

मामला श्योपुर शहर के शिवपुरी रोड स्थित भाजपा कार्यालय का है। जहां वार्ड क्रमांक 14 के जमीन विवाद को लेकर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक चल रही थी। बैठक के दौरान जमीन से जुड़े दस्तावेजों पर चर्चा हो रही थी। इसी बीच भाजपा पार्षद जुगलकिशोर मेहरा ने कुछ दस्तावेज प्रस्तुत करने की बात कही। आरोप है कि इसी बात को लेकर शक्तिदल के नेता श्याम मीणा नाराज हो गए और उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर श्याम मीणा और उनके दो तीन साथियों ने पार्षद के साथ मारपीट की।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना में पार्षद के कंधे और पीठ पर चोट आने का दावा किया गया है। मौके पर मौजूद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पार्षद जुगलकिशोर मेहरा का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने गांव में की फायरिंग, ग्रामीणों से की मारपीट, बागेश्वर धाम सरकार ने भाई से …

छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बागेश्वर धाम…

Luteri Dulhan : शादी के 3 दिन बाद गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, दूल्हे समेत परिजनों के पैरों तले खिसकी जमीन

सीहोर : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी तहसील अंतर्गत भेरूंदा क्षेत्र से कथित…

BJP Leader Arrested : दिग्गज भाजपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो साल पुराने मामले में हुई कार्रवाई

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां भाजपा…

IPL के स्टार खिलाड़ी और उनके पिता पर FIR दर्ज, खाना बनाने वाले शख्स ने ही लिखवाई रिपोर्ट, लगाए कई गंभीर आरोप

भोपाल : राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में आईपीएल क्रिकेटर शशांक सिंह,…

1 of 36