Durg

छत्तीसगढ़ में धान घोटाले को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ निकाली ‘मुसवा बारात

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में हुए करोड़ों रुपये के धान घोटाले को लेकर दुर्ग में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ मुसवा बारात निकालकर अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। यह बारात कांग्रेस भवन दुर्ग से शुरू होकर शहर भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुँची। कांग्रेस की यह मुसवा बारात जैसे ही कलेक्ट्रेट पहुँची, प्रशासन द्वारा लगाए गए कड़े सुरक्षा इंतजामों ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। कलेक्ट्रेट के सामने 10 फीट से भी ऊँची टीन की दीवार और भारी बेरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य के सरकारी गोदामों में रखे करोड़ों रुपये के धान को चूहों ने नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार ने नष्ट किया है।प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर दुर्ग के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में धान घोटाले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने, टोकन लिमिट बढ़ाकर किसानों का शत-प्रतिशत धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग की गई।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति ने सिर पर मुक्के मारे फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की हत्या के मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

CG : जिला अस्पताल में मरीज से 30 कदम दूर था ब्लड बैंक, फिर भी नहीं बच सकी जान, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय दीपिका गाड़ा…

1 of 23