Raipur

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. कालीचरण यादव के निधन पर जताया गहरा शोक

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रख्यात शिक्षाविद्, साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. कालीचरण यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. यादव ने अपना संपूर्ण जीवन छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, कला और समृद्ध परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित कर दिया। उनका निधन प्रदेश के कला, साहित्य और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकनृत्य विधा राउत नाचा को महोत्सव का स्वरूप प्रदान कर राष्ट्रीय मंच और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में डॉ. कालीचरण यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपनी सांस्कृतिक साधना और अथक प्रयासों से छत्तीसगढ़ की लोकपरंपराओं को नई पहचान दिलाई। लोकसंस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री साय ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में इन जिलों में होगी तेज बारिश! IMD ने जारी किया आने वाले 5 दिनों का पूर्वानुमान, आप भी देखें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अकवान का असर दिखाई देने लगा है। प्रदेश की…

महादेव ऐप केस में सौरभ ने खोले कई राज, बताया कैसे सफेद करते थे काली कमाई, प्रोटेक्शन मनी का पूरा खेल आया सामने

रायपुर : रायपुर से महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है।…

साय सरकार ने जारी किया आदेश, छत्तीसगढ़ में भी मिलेगा केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता, एरियर पर भी बड़ा फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ के अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य…

छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू, जानिए प्रति एकड़ कितने क्विंटल बेच सकेंगे किसान और कितना होगा भुगतान

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है। अन्नदाता किसानों…

1 of 184