रायपुर : अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन से छत्तीसगढ़ की राजनीति में शोक की लहर है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। तीनों नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना जताई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- निधन की सूचना से स्तब्ध हूं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर दुख जताते हुए X पर लिखा,
किरण देव बोले- भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भी डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने संदेश में लिखा,
डिप्टी CM अरुण साव ने दी श्रद्धांजलि
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा,
भाजपा संगठन और राजनीतिक गलियारों में शोक
अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में शोक का माहौल है। मुख्यमंत्री से लेकर उप मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तक ने उनके निधन को पार्टी और छत्तीसगढ़ के राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताया है।

























