Raipur

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों में बनाई जाएगी ये ख़ास समिति, जानें कैसे मिलेगा बच्चों को फायदा

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में स्कूली शिक्षा को मजबूत करने, स्कूली बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उनकी सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने की दिशा में लगातार बड़े फैसले ले रही है। इसी कड़ी में राज्य की सरकार ने स्कूली बच्चों के हित में और निर्णय लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि, इसका फायदा स्टूडेंट्स को मिलेगा।

बाल प्रहरी समितियों का गठन

जानकारी के मुताबिक़ प्रदेश भर के सभी शासकीय स्कूलों में बच्चों की समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष ‘बाल प्रहरी समिति’ का गठन किया जाएगा। प्रदेश सरकार का मानना है कि, इस समिति की मदद से स्कूलों में बच्चों को अपने साथियों की समस्याओं को सामने लाने का अवसर मिलेगा, जिससे स्कूल स्तर पर ही उन समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा सकेगा।

बता दें कि, इस फैसले को अम्ल में लाने के लिए बाल आयोग और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के बीच हुआ महत्वपूर्ण MOU पर भी साइन हो चुका है। आने वाले दिनों में समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

18 नवंबर कैबिनेट की बैठक

बात करें बैठकों की तो विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार 18 नवंबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री निवास/कार्यालय सिविल लाईन रायपुर में आयोजित होगी। इस मीटिंग आमजनों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को कैबिनेट की हरी झंडी जताई जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता मे सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक प्रारम्भ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास…

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता

रायपुर : छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रदेश में…

1 of 177