Korba

CG: मालगाड़ी से कटकर युवक की हुई दर्दनाक मौत, ट्रैक पर टुकड़ों में मिली लाश

कोरबा :- सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का कटा हुआ शव मिला। शव देखकर फाटक पर तैनात कर्मचारी और सीएसईबी चौकी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू की। यह घटना टीपी नगर फाटक के पास बालकों के रेलवे ट्रैक पर सामने आई है। फाटक के कर्मचारियों ने तत्काल अपने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। कोरबा रेलवे आरपीएफ की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

टीपी नगर फाटक पर तैनात गेटमैन महावीर ने बताया कि यह घटना तड़के सुबह सामने आई, जिसकी जानकारी उन्हें राहगीरों से मिली। मृतक ने पेंट और शर्ट पहन रखी थी। उसके पेट पर घर की चाबी भी मिली है। युवक की उम्र लगभग 30 से 35 साल बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि युवक ने चलती मालगाड़ी के पहिए के नीचे कूदकर आत्महत्या की होगी, क्योंकि उसके सिर और हाथ कटे हुए मिले हैं। सीएसईबी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 6 घंटे तक चला समझाइश का दौर; सुरक्षित नीचे उतरा

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के…

Korba : गणेशोत्सव को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट, शहर में बाइक पेट्रोलिंग कर गणेश पंडालों का लिया जायजा

कोरबा : अभी चल रहे गणेशोत्सव, गणपति विसर्जन और विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण एवं…

Korba : पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश जाखड़ बने जनपद पंचायत संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, रायपुर में गठित हुई नई कार्यकारिणी

रायपुर/कोरबा : छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संघ की प्रदेश स्तरीय…

Korba : बालको की जर्जर सड़कों पर बिखरती जिंदगी, जब रक्षक ही मौन हों तो न्याय किससे मांगें ? दो घरों के बुझ गए चिराग

वेदांता की ऊंची चिमनियों से निकलता धुआं या कोरबा की बेबस जनता का दम? मुनाफे के…

1 of 33