Dhamtari

CG : पत्नी के गैर मर्द से अवैध संबंध … शक में पति करता था रोज ये काम, फिर महिला ने तंग आकर उठाया खौफनाक कदम, देख कांप उठे लोग

धमतरी : धमतरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पति-पत्नी के बीच बढ़ते अविश्वास और शक की बीमारी ने एक पत्नी की जान ले ली। दरअसल दोनों के बीच पिछले कुछ वर्षों से आपसी अविश्वास लगातार गहराता जा रहा था और आए दिन विवाद की स्थिति बनती थी। इसी मानसिक तनाव के बीच पत्नी ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियापारा वार्ड का है जहाँ मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से मजदूरी करने आए एक दंपति रह रहे थे। मृतका का नाम सुरेखा आहूजा बताया जा रहा है। पति-पत्नी दोनों जालमपुर वार्ड स्थित एक किराना भंडार में मजदूरी का कार्य करते थे और किराए के मकान में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार दोनों का विवाह करीब दस वर्ष पूर्व हुआ था लेकिन पिछले दो वर्षों से उनके बीच शक की बीमारी ने गहरी जड़ें जमा ली थीं।

पति-पत्नी एक-दूसरे पर लगातार अविश्वास जताते रहते थे जिससे तनाव और झगड़े की स्थिति अक्सर उत्पन्न होती थी। इसी कड़ी में शुक्रवार को सुरेखा ने घर पर चुनरी से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी भावना पांडेय ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की बदली पदस्थापना

धमतरी :- जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के…

CG : बहन करती रही राखी पर भाई का इंतजार, उधर मासूम भाई हो गया सड़क हादसे का शिकार, गुस्साये लोगों ने किया सड़क जाम

धमतरी : धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम नारी में रक्षाबंधन के दिन एक…

1 of 10