Dhamtari

CG Road Accident : डेड बॉडी लेकर जा रही एंबुलेंस भीषण हादसे का शिकार, एंबुलेंस में बैठी नर्स की हुई मौत

धमतरी : नेशनल हाईवे-30 पर संबलपुर के पास गुरुवार, 1 अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर से जगदलपुर लौट रही एंबुलेंस पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसे में एंबुलेंस में सवार महारानी अस्पताल की स्टाफ नर्स शबनम खान (35) की मौत हो गई। एंबुलेंस में पहले से एक शव रखा हुआ था। हादसे में शव के परिजन समेत तीन लोग घायल हुए हैं।

घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना के बाद अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इलाज के लिए रायपुर लाए गए थे राजेंद्र खत्री

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जगदलपुर के कंगोली डोंगरीपारा निवासी राजेंद्र खत्री (72) विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए डिमरापाल के एक निजी अस्पताल से रायपुर स्थित एसएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। रायपुर में जांच के बाद डॉक्टरों ने राजेंद्र खत्री को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को एंबुलेंस से लेकर जगदलपुर के लिए रवाना हुए। एंबुलेंस में राजेंद्र खत्री के बेटे देवेंद्र खत्री, उनकी पत्नी उषा खत्री और बेटी मीनाक्षी घई भी मौजूद थीं।

पहले डिवाइडर से टकराई एंबुलेंस, फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे संबलपुर के पास एंबुलेंस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। एंबुलेंस पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई। इसके बाद अनियंत्रित वाहन सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एंबुलेंस के साइड में बैठी महारानी अस्पताल की नर्स शबनम खान गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

हादसे में एंबुलेंस में सवार देवेंद्र खत्री, उषा खत्री और मीनाक्षी घई को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया गया। वहीं मृतक नर्स के शव को वरदान एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया।

रात 9 बजे जगदलपुर से निकले थे, सुबह हादसा

मां दंतेश्वरी एंबुलेंस के चालक अतुल बघेल, निवासी लोहंडीगुड़ा, बस्तर ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार रात करीब 9 बजे डिमरापाल से मरीज को लेकर एंबुलेंस क्रमांक CG04 NE 3598 से रायपुर के लिए रवाना हुए थे। चालक के मुताबिक, तड़के करीब 3 बजे वे एसएमसी अस्पताल रायपुर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने राजेंद्र खत्री को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे शव और परिजनों को लेकर एंबुलेंस जगदलपुर के लिए रवाना हुई।करीब दो घंटे बाद संबलपुर के पास यह हादसा हो गया।

झपकी आने की बात आई सामने

पुलिस की प्रारंभिक जांच में एंबुलेंस चालक के बयान के आधार पर हादसे के समय उसे झपकी आने की बात सामने आई है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही होगी। अर्जुनी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : ग्राम सभा में मचा बवाल जिला पंचायत सदस्य के पति को युवती ने जड़ा थप्पड़ दो गुटों में बंटा गांव, रोड जाम

धमतरी : जिले के अछोटा गांव में विशेष ग्राम सभा के दौरान उस वक्त जमकर हंगामा हो…

CG : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी भावना पांडेय ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की बदली पदस्थापना

धमतरी :- जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के…

CG : बहन करती रही राखी पर भाई का इंतजार, उधर मासूम भाई हो गया सड़क हादसे का शिकार, गुस्साये लोगों ने किया सड़क जाम

धमतरी : धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम नारी में रक्षाबंधन के दिन एक…

CG Breaking : शिक्षक भर्ती घोटाला, 16 साल पुराने केस में तीन आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा रिमांड पर, जानें पूरा मामला

धमतरी : शिक्षक भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है। 16 साल पुराने केस में तीन…

1 of 11