Dhamtari

CG : डायल 112 के आरक्षक ने कंट्रोल रूम में फांसी लगाकर की आत्महत्या

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ डायल 112 में तैनात एक आरक्षक ने पुलिस कंट्रोल रूम के भीतर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीती रात ड्यूटी के दौरान इस आत्मघाती कदम से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

घटना का विवरण

मृतक की पहचान: आरक्षक ओंकार सोनवानी (निवासी – बंगोली गाँव) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 12 बजे कंट्रोल रूम के कमरे में फांसी लगाने की जानकारी मिली। जानकारी के मुताबिक मृतक आरक्षक 6 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे ड्यूटी के लिए अपने घर से निकला था और रात करीब 8:30 बजे मोबाइल से कंट्रोल रूम में अपनी उपस्थिति की जानकारी दी थी।

पुलिस कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : ग्राम सभा में मचा बवाल जिला पंचायत सदस्य के पति को युवती ने जड़ा थप्पड़ दो गुटों में बंटा गांव, रोड जाम

धमतरी : जिले के अछोटा गांव में विशेष ग्राम सभा के दौरान उस वक्त जमकर हंगामा हो…

CG : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी भावना पांडेय ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की बदली पदस्थापना

धमतरी :- जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के…

CG : बहन करती रही राखी पर भाई का इंतजार, उधर मासूम भाई हो गया सड़क हादसे का शिकार, गुस्साये लोगों ने किया सड़क जाम

धमतरी : धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम नारी में रक्षाबंधन के दिन एक…

1 of 11