Janjgir - Champa

CG Viral Video : हाई स्कूल में छात्रों से झाड़ू लगवाते दिखे हेडमास्टर, वीडियो हुआ वायरल

जांजगीर-चांपा : जिले के पामगढ़ ब्लॉक के भदरा हाई स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में स्कूल के प्राचार्य दो छात्रों से झाड़ू लगवाते हुए प्रदीप कुमार प्रभाकर नज़र आ रहे हैं। “शिक्षा के मंदिर” में पढ़ाई की जगह श्रम कराए जाने की यह तस्वीरें अब चर्चा का विषय बन गई हैं।

खास बात ये है बच्चों को स्कूल में झाड़ू लगाते देख हमारे रिपोर्टर जब वहां पहुंचे तो प्राचार्य ने कैमरा को रोकने की कोशिश की। ये वीडियो भदरा हाई स्कूल परिसर का है, जहां एक प्राचार्य स्कूल की छात्राओं से झाड़ू से रास्ता को सफाई करवा रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले के कई स्कूलों में बच्चों से गिट्टी-मसाला उठवाने और निर्माण कार्यों में श्रम करवाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब “वर्क ट्रेनिंग” के नाम पर झाड़ू लगवाए जाने की यह घटना एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : चपरासी की नौकरी के नाम पर बड़ा खेल; 10 दिन का वादा और 99 हजार पार, ठगी का ऐसा जाल कि चकरा गई पुलिस

जांजगीर चांपा : मुंगेली के कुटुंब न्यायालय में चपरासी की नौकरी लगने के नाम पर…

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा, तीन ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग, एक चालक जिंदा जला, एक अन्य की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में आज रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो…

1 of 10