Bilashpur

CG Crime : झाड़ियों में मिली युवक की अधजली लाश, बेरहमी से हत्या करने के बाद जलाने की कोशिश

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में एक बार फिर अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा सब्जी मंडी के पास झाड़ियों में शुक्रवार सुबह एक युवक का अधजला शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या कर शव को जलाने की आशंका जताई जा रही है।

फॉरेंसिक टीम जाँच में जुटी

सुबह तिफरा सब्जी मंडी के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने झाड़ियों से धुआं उठते देखा। पास जाकर जांच करने पर उन्हें एक अधजला शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची… पुलिस ने वहां से जले हुए कपड़ों के टुकड़े, अन्य सामान और साक्ष्य जब्त किए हैं। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया ताकि घटनास्थल से सटीक सबूत जुटाए जा सकें। पुलिस का मानना है कि युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

क्षेत्र में दहशत का माहौल

घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इंदिरा सेतु पुल के नीचे भी एक अधजली लाश मिली थी। लगातार मिल रही अधजली लाशों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल सिरगिट्टी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

CG : न्यायधानी में किस बात पर भड़की हिंसा? जानें क्या हुआ उस रात, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात, धारा 144 लागू

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में बीती रात…

CG News : प्लेन हादसा लैंडिंग के बाद अचानक फटा फ्लाइट का टायर, यात्रियों में मची दहशत; बाल-बाल टला बड़ा हादसा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासा दाई केंवट एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर उस वक्त…

1 of 42