Durg

CG Viral Video : गैस एजेंसी पर बवाल, सिलेंडर लेने गए ग्राहक से बाउंसरों ने की मारपीट, वीडियो वायरल

दुर्ग : दुर्ग के खुर्सीपार इलाके में स्थित शताक्षी गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर लेने पहुंचे एक ग्राहक के साथ बाउंसरों ने मारपीट कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बाउंसर ग्राहक के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उसे खींचते नजर आ रहे हैं। इस घटना से मौके पर मौजूद अन्य ग्राहकों में भी आक्रोश फैल गया।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम भिलाई के खुर्सीपारा क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में संचालित शताक्षी गैस एजेंसी में बुधवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एजेंसी संचालक ने बाउंसर तैनात कर रखे थे। इसी दौरान लाइन में खड़े एक युवक और बाउंसर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि बाउंसरों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अन्य ग्राहकों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। घटना की सूचना मिलते ही खुर्सीपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौजूद लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं गैस एजेंसी के प्रबंधक ने पूरे मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया और मीडिया से दूरी बनाए रखी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी में अक्सर अव्यवस्था बनी रहती है और ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति ने सिर पर मुक्के मारे फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की हत्या के मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

1 of 23