Balrampur

CG : जंगल में भैंस चरा रहा था, अचानक नर हाथी ने किया हमला ग्रामीण की मौके पर ही मौत

बलरामपुर : जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में आज हाथियों का आतंक देखने को मिला। जहां शिवपुर के जंगल में भैंस चराने के दौरान एक ग्रामीण पर नर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह नर हाथी झारखंड की ओर से क्षेत्र में पहुंचा है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को जंगल एवं आसपास के इलाकों में जाने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। विभाग की ओर से लोगों से हाथियों से दूरी बनाए रखने और किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाने की सलाह दी गई है। इधर, घटना के बाद ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया पर धमकी, रील बनाकर गाली – गलौज, समर्थकों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया के माध्यम से…

CG Crime : प्रधान पाठक ने नाबालिग छात्रा को ऑफिस में बुलाकर करता था शर्मनाक हरकत पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर चौकी वाड्रफनगर क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से…

CG Breaking : जंगल में बाघ की रहस्यमयी मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, शिकार की आशंका से वन अमला अलर्ट

बलरामपुर : सूरजपुर जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र से सटे भैंसामुंडा क्षेत्र के…

1 of 11