Sarguja

CG : बेकाबू बाइक नदी में गिरी, दो युवक नदी के तेज बहाव में बहे, एक की मौत दूसरे की रेस्क्यू आपरेशन चलाकर तलाश जारी

अंबिकाुपर : अंबिकापुर जिला में तेज बाइक बेकाबू होकर नदी में गिर गयी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक नदी के तेज बहाव में बह गये। आज गुरूवार को एक युवक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है, वहीं दूसरे लापता युवक की तलाश रेस्क्यू आपरेशन चलाकर किया जा रहा है। पुलिस ने लापता युवक की तलाश के लिए डेम का गेट बंद कराया है, ताकि नदी का जल स्तर कम हो सके।

जानकारी के मुताबिक ये घटना दरिमा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम घुनघुट्टा नदी में बाइक सवार दो युवक बह गये थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके कारण बेकाबू बाइक को युवक नियंत्रित नही कर सके और बाइक सहित दो युवक नदी में जा गिरे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस नदी में बहे लापता युवकों की पतासाजी कर रही थी।

लापता युवकों के परिजनों ने बताया कि हिमांशु अपने साथी कार्तिकेय के साथ बुधवार की शाम कलगसा जाने की बात कहकर घर से निकला था।  इसके बाद उनके नदी में बहने की जानकारी पुलिस से मिली। आज गुरूवार की दोपहर पुलिस को घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर घुनघुट्टा नदी में एक युवक की लाश बरामद की गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर दरिमा पुलिस और गोताखोरों की मदद से युवक के शव को नदी से बाहर निकाला गया।

नदी से एक बाइक और एक जोड़ी जूते व एक जोड़ी चप्पल भी पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान पलगड़ी निवासी हिमांशु के रूप में हुई है। हिमांशु का शव मिलने के बाद पुलिस ने दूसरे लापता युवक की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने बताया कि रेस्क्यू अभियान से पहले घुनघुट्टा डेम का गेट भी बंद कराया गया, ताकि नदी का जल स्तर कम हो सके। घुनघुट्टा नदी का जल स्तर कम होने के बाद पुलिस की टीम गोताखारों की मदद से नदी में बहे कार्तिकेय की तलाश में जुटी हुई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : नाबालिग आदिवासी किशोरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, IG ऑफिस शव लेकर पहुंचे परिजन

अम्बिकापुर : सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग आदिवासी किशोरी की…

CG : 12वीं के छात्रों ने ली रैगिंग, पांच छात्र को किया गया निष्कासित, 11वीं के दो छात्रों का सर फटा

अंबिकापुर : शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जूनियर…

CG : लेप्टोस्पायरोसिस और स्क्रब टाइफस का खतरा, 6 महीने में 40-50 मरीज सामने आए, स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा

अंबिकापुर : सरगुजा संभाग के जंगल से लगे इलाकों में लेप्टोस्पायरोसिस और स्क्रब…

CG : लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, युवती ने भी काटा गला; रक्षा बंधन पर घर जाने की बात पर हुआ था विवाद

अंबिकापुर : शहर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

CG News : छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां! अंबिकापुर के निजी स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप, DEO ने बैठाई जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका की ओर से…

1 of 17