Raipur

CG Digital Arrest : सीबीआई अफसर बनकर रिटायर्ड क्लर्क से वसूले 14 लाख रुपए, पुरानी बस्ती थाना का मामला

रायपुर : राजधानी रायपुर में सीबीआई अफसर बनकर डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। ठगों ने एक रिटायर्ड क्लर्क से करीब 14 लाख रुपए वसूल कर लिए। पुरानी बस्ती पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रामेश्वर देवांगन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह शिक्षा विभाग में क्लर्क के पोस्टर से रिटायर हुए हैं। 14 जुलाई के दोपहर 1:30 बजे के आसपास एक अनजान मोबाइल नंबर से उनके पास फोन आया।

सीबीआई जांच के बहाने फंसाया

कुछ देर बाद एक दूसरे नंबर से फोन आया। फोन पर रजनीश मिश्रा लिखा था। उसने वीडियो कॉल किया और नरेश गोयल नाम के एक व्यक्ति को पहचानने की बात की। रामेश्वर ने पहचान से मना किया तो कहा कि इस व्यक्ति के खिलाफ सीबीआई जांच चल रही है। आपको बयान देने आना पड़ेगा। जब रामेश्वर ने सीनियर सिटीजन होने के नाते मना किया। तो आरोपियों ने ऑनलाइन बयान दर्ज करने की बात कही। आरोपियों ने रामेश्वर के पास वॉट्सऐप पर एक लेटर भेजा। जिसमें सेल ठप्पा लगा हुआ था। इस दौरान रामेश्वर लगातार वीडियो कॉल से जुड़ा हुआ था।

उससे कहा गया कि आपके बैंक अकाउंट की जांच के लिए रुपए ट्रांसफर करने होंगे। इसके बाद रामेश्वर ने 15 जुलाई को 4 लाख, 16 जुलाई को 7 लाख, 17 जुलाई को 3 लाख कुल 14 लाख रुपए भेज दिए। इस दौरान आरोपी लगातार रामेश्वर को गिरफ्तार करने का डर दिखाते रहे। करीब हफ्ते भर बीतने के बाद जब आरोपियों ने पैसे वापस नहीं किए। रामेश्वर को शक हो गया। उसने पुरानी बस्ती थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस बैंक ट्रांजैक्शन के माध्यम से आरोपियों की खोजबीन में जुटी है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

CG : नायब तहसीलदारों को दिवाली की सौगात, प्रमोट होकर बने तहसीलदार, तत्काल हो गया तबादला, देखिए पूरी सूची

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। सरकार ने आज नायब…

CG Transfer : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अफसरों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट, किसे कहां दी गयी जिम्मेदारी

रायपुर : राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले हुए हैं। 125 अधिकारियों को इधर…

1 of 143