Sarguja

CG : चोरों के इतनी हिम्मत की पुलिस चौकी में ही कर ली चोरी, फिर कर दिया पथराव

अंबिकापुर : शहर में चोरों के हौसले अब इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे न सिर्फ सुने मकानों को निशाना बना रहे हैं, बल्कि पुलिस की नाक के नीचे, दिनदहाड़े खुद पुलिस चौकी में चोरी की वारदात को भी अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला अंबिकापुर की हॉलीक्रास हॉस्पिटल पुलिस चौकी से सामने आया है, जहां दो शातिर चोरों ने चौकी में घुसकर पुलिस आरक्षक की स्मार्ट वॉच और एयर बड्स चोरी कर लिए।

यही नहीं, जब पकड़े जाने की नौबत आई तो आरोपियों ने पुलिस चौकी में ही पथराव कर दिया। हालांकि त्वरित कार्रवाई करते हुए अंबिकापुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस चौकी में हुई इस तरह की घटना ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम जनता का कहना है कि जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं है, तो आम लोग कैसे महफूज रह सकते हैं?

दो चोरों की करतूत

  • चोरी की वारदात हॉलीक्रास हॉस्पिटल पुलिस चौकी में हुई।
  • दो चोर चौकी में दाखिल होकर स्मार्ट वॉच और एयर बड्स लेकर फरार हो गए।
  • चोरों ने पकड़े जाने के डर से थाने में पथराव भी किया।
  • पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन चोरों का कोई बड़ा गिरोह से संबंध है या नहीं।

What's your reaction?

Related Posts

CG : लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, युवती ने भी काटा गला; रक्षा बंधन पर घर जाने की बात पर हुआ था विवाद

अंबिकापुर : शहर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

CG : 12वीं के छात्रों ने ली रैगिंग, पांच छात्र को किया गया निष्कासित, 11वीं के दो छात्रों का सर फटा

अंबिकापुर : शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जूनियर…

CG News : छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां! अंबिकापुर के निजी स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप, DEO ने बैठाई जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका की ओर से…

CG : केंद्रीय जेल में 55 वर्षीय महिला बंदी की मौत, परिजनों का नहीं पता दो अलग – अलग पते से बढ़ी परेशानी

अंबिकापुर : अंबिकापुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध 55 वर्षीय महिला बंदी मथुरा यादव…

1 of 18