Sarguja

CG : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा गिरफ्तार, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी देखे पूरा वीडियो

अंबिकापुर : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को सीतापुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में एक दिन पहले आवेदन के आधार पर सीतापुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आकांक्षा टोप्पो को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बता दें कि मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो ने इसकी शिकायत सीतापुर थाने में की थी। जिसमें इंफ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो पर शासकीय भूमि व आंगनबाड़ी कार्य को लेकर झूठे आरोप लगाने का आरोप है। जनप्रतिनिधियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है। पत्रकार न होते हुए भी पत्रकारिता जैसा आचरण कर सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया।

अन्य थानों में भी दर्ज हैं शिकायतें

आपको बता दें कि, इसके खिलाफ पहले से कई थानों में शिकायतें हैं। जिसमें गलत सूचना फैलाने का आरोप है। शुक्रवार को पुलिस ने इंफ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर अग्रिम विवेचना में जुट गई है।

https://www.facebook.com/share/v/17

https://www.facebook.com/share/r/16vZ2UvFa6

https://www.facebook.com/share/v/1L8B7Rd7h8

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां! अंबिकापुर के निजी स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप, DEO ने बैठाई जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका की ओर से…

CG Crime : दिनदहाड़े 1 करोड़ के जेवरात पर हाथ साफ, स्कूटी से बैग लेकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश; CCTV में कैद वारदात

सीतापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर नगर में दिनदहाड़े करीब 1 करोड़…

CG Crime : शराबी ASI को पत्नी के पीटा, धारदार हथियार से हमला कर किया घायल, कहा नशे में बेटी के साथ कर रहा था ….

सरगुजा : सरगुजा में एक शराबी एएसआई को उसकी शिक्षिका पत्नी ने जमकर पीटा है। आरोप…

1 of 16