Balod

CG : खुद को बाबा बताने वाले शख्स के आश्रम में हुआ पाप, चेला ने लड़की के साथ किया कुकर्म, अब बाबा सहित तीन गिरफ्तार

बालोद : छत्तीसगढ़ के एक बाबा के कुकर्मी चेले ने बड़ा कांड कर दिया है। आरोप है कि आश्रम की 12 साल की नाबालिग के साथ बाबा के चेले ने यौन शोषण किया है। आरोप है कि बाबा को भी इसकी जानकारी थी, लेकिन बाबा ने अपने चेले के पाप को छुपाये रखा। अब इस मामले में थाने में हुई शिकायत के बाद हड़कंप मचा है। पांच महीने बाद मामला सामने आया है।

बाबा पर मामले को दबाने का प्रयास करने का भी आरोप लगा है। पुलिस ने आश्रम के बाबा, शिष्य समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। लगभग पांच माह पुराने मामले से जुड़े कुछ वीडियो वायरल वायरल हो रहा है। इसमें बाबा और एक युवक नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी चेला शादी शुदा है।दोनों के बीच आश्रम की शिष्य के साथ अनाचार मामले को लेकर बातचीत होती है, इसी दौरान आरोपी शिष्य अपराध करना कबूलता है।

जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 20 में पाररास रोशन नगर में स्थित दीनदयाल योग वेदांत फाउंडेशन आश्रम के शिष्य पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप है। पीड़िता के परिजनों ने मामले के संबंध में बालोद थाने शिकायत की थी, जिसके आधार पर पॉक्सो और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है. वहीं एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शंभू, राजबीर और दीनदयाल जेठुमल को गिरफ्तार किया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, शादी के 45 दिन बाद दुल्हन बॉयफ्रेंड संग फरार, रेलवे ट्रैक पर खत्म हुई प्रेम कहानी

बालोद : बालोद जिले से एक सनसनीखेज प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, जहां शादी…

CG News : जमीन विवाद में भाजपा नेता पर मारपीट और गाली – गलौज का आरोप, होटल व्यवसायी की शिकायत पर FIR दर्ज

बालोद : अंबिकापुर में भाजपा विधायक द्वारा तहसीलदार से कथित अभद्रता का मामला अभी…

CG News : कुत्ते से सावधान चार साल के बच्चो को घर से बाहर से खींचकर ले गया, 17 जगह पर काट खाया, हालत गंभीर…

बालोद : जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटीखुर्द में एक दिल…

CG Breaking : छात्रावास में बच्चों से दुर्व्यवहार का आरोप, अधीक्षक हिरासत में, कलेक्टर ने दिये जांच के आदेश

बालोद : जिले के नगर पंचायत चिखलाकसा स्थित प्री-मैट्रिक छात्रावास में बच्चों के…

1 of 7