Durg

CG Sex Racket : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस की छापेमारी में मिले आपत्तिजनक सामान, तीन लड़कियां समेत 5 अरेस्ट

CG Sex Racket : दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। नेहरू नगर चौक स्थित ‘द ग्रीन डे स्पा’ में दबिश देकर पुलिस ने संचालिका सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी स्पा सेंटर का मालिक फरार बताया जा रहा है।25 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नेहरू नगर चौक स्थित ‘द ग्रीन डे स्पा’ में अवैध देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और कार्रवाई को अंजाम दिया।

इस कार्रवाई में स्पा सेंटर की संचालिका संध्या कुमारी, ग्राहक अरविंद यादव, आदित्य सिंह, टेली कॉलर जैनम खातून और योगिता गंधर्व को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, 1 लेनोवा टैब, 8 डायरी, 4 रजिस्टर, कई टाइप किए गए मोबाइल नंबरों का डाटा,600 रुपये नगद, तथा 4 आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं। इन सभी सामग्रियों को गवाहों के समक्ष जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

ग्राहक बुलाने के लिए टेली कॉलिंग का सहारा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि टेली कॉलर जैनम खातून और योगिता गंधर्व द्वारा ग्राहकों को प्रलोभन देकर बुलाया जाता था, और इसके लिए अलग-अलग चार मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया जाता था। स्पा सेंटर का मुख्य मालिक, जो इस पूरे कृत्य का मास्टरमाइंड है, घटना के दिन से ही फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 857/2025 के तहतअनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5, और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, ‘मटका फोड़’ आंदोलन में भाजपा नेता घायल, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

दुर्ग/भिलाई :4 नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा…

CG Breaking : 25 गांवों में जमीन की खरीदी – बिक्री पर रोक, ईस्ट – वेस्ट फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के लिए कलेक्टर ने जारी किया आदेश

दुर्ग-भिलाई : दुर्ग जिले में प्रस्तावित ईस्ट एंड वेस्ट फ्रेट कॉरिडोर परियोजना को…

CG News : युवती को था बुखार, डॉक्टर ने किडनी – लीवर फेल बताकर कर दिया रेफर, परिजनों की शिकायत पर महिला डाक्टर को नोटिस

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल एक बार फिर विवादों में आ गया है। यहां पदस्थ एक महिला…

CG: अपराधियों के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर 2 युवकों की हत्या, कहीं टंगिए से वार तो कहीं पत्थर से कुचला सिर

दुर्ग:- जिले में एक ही दिन के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो हत्या की वारदात हुई…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

1 of 19