Durg

CG Sex Racket : रायगढ़ के बाद …. इस शहर के इस नामी होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में देह व्यापार का गोरखधंधा लगातार फल फूल रहा है। प्रदेश में एक के बाद एक कई जगहों पर देह व्यापार के गोरखधंधे का भंडाफोड़ हो रहा है। पहले रायगढ़ और अब दुर्ग जिले के भिलाई में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खुलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई पुलिस को सूचना मिली थी कि, पावर हाउस के एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलि की टीम ने पावर हाउस में स्थित छाया लॉज में छापा मारा। जैसे ही पुलिस की टीम लॉज पहुंची पूरे होटल में हड़कंप मच गया। पुलिस के पहुंचते ही दलाल मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लड़कियों को हिरासत में लिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने होटल के संचालक और मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, युवतियों को भोपाल और जांजगीर से बुलवाया गया था। पुलिस ने सभी के खिलाफ पिटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

What's your reaction?

Related Posts

Chhattisgarh Liquor Scam : ED ने पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की करोड़ों की संपत्ति कब्जे में लिया किया गिरफ्तार

दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित शराब घोटाला मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG Crime : प्रेमिका के मंगेतर पर जानलेवा हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से किया वार, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रेम प्रसंग और आधार कार्ड को लेकर हुए विवाद…

1 of 24