Surajpur

CG News : ड्यूटी से लौटे, रात बिताई और सुबह कमरे में मिली आरक्षक की लाश मौत की गुत्थी में उलझी पुलिस

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहाँ एक पुलिस आरक्षक ने अज्ञात कारणों से आत्मघाती कदम उठा लिया है। मृतक की पहचान आरक्षक अन्तोश खलखो के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सूरजपुर पुलिस लाइन में पदस्थ थे।

ड्यूटी से लौटने के बाद मिली लाश

मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक अन्तोश खलखो सोमवार रात एमसीबी (MCB) जिले में अपनी पुलिस ड्यूटी पूरी कर घर वापस लौटे थे। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आए, तो कमरे में उनकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बिश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, अभी आत्महत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शादी का झांसा देकर कारोबारी ने किया शोषण, युवती ने तालाब में लगायी छलांग, कई बार संबंध बनाकर शादी से मुकरा

सूरजपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम…

1 of 12