Dhamtari

CG Breaking News : फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान बड़ा हादसा, जवान के गर्दन में लगी गोली, हालत गंभीर

धमतरी : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान एक नगर सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रुद्री पुलिस लाइन की है, जहां नियमित प्रशिक्षण के दौरान अचानक राइफल का चैंबर फट गया, जिससे गोली जवान की गर्दन में जा लगी।

प्रैक्टिस के दौरान हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन रुद्री में नगर सैनिकों की फायरिंग प्रैक्टिस चल रही थी। इसी दौरान नगर सैनिक चौबे लाल टंडन ने राइफल को लोड कर फायर किया। गोली निकलने के तुरंत बाद राइफल का चैंबर अचानक फट गया।चैंबर फटने से निकले धातु के टुकड़े और गोली के प्रभाव से जवान के गर्दन के पीछे हिस्से में गंभीर चोट लगी।

गर्दन के पीछे लगी गोली, हालत नाजुक

घायल नगर सैनिक चौबे लाल टंडन के गर्दन के पीछे गोली लगने की पुष्टि हुई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य जवानों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तत्काल घायल को प्राथमिक सहायता देते हुए जिला अस्पताल ले जाया गया।

जिला अस्पताल में इलाज जारी

घायल जवान को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसका इलाज कर रही है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टरों द्वारा विशेष निगरानी में रखा गया है।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

इस हादसे के बाद पुलिस लाइन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों ने तत्काल घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि फायरिंग के दौरान तकनीकी खराबी के चलते राइफल का चैंबर फटा, जिससे यह दुर्घटना हुई।

जांच के दिए गए आदेश

घटना के बाद विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि राइफल में कोई तकनीकी खामी थी या फिर प्रैक्टिस के दौरान कोई चूक हुई। साथ ही सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी।इस घटना के बाद फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित रूप से हथियारों की जांच और सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : शराब दुकान में ‘चाकू गैंग’ का आतंक, युवक से कैश और मोबाइल लूटा, पुलिस ने नाबालिग समेत आरोपियों को दबोचा

धमतरी : धमतरी में अपराधियों के हौसले चरम पर है, लिहाजा बैखौफ बदमाशों ने शराब…

CG Crime : नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, अब अवैध कमाई से खरीदी संपत्तियां भी होंगी जब्त, गिरफ्तारी के बाद अब आर्थिक चोट

धमतरी : गांजा और हीरोइन तस्करी के खिलाफ धमतरी पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते…

CG News : फ्रूटी में मिला जहरीला कीड़ा, पीते ही बच्चे की बिगड़ी तबीयत, फूड विभाग को फ्रूटी भेजा गया जांच में ….

धमतरी : जिले के ग्राम करेली बड़ी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक परिवार की 2…

1 of 8